Site icon News Hub Hindi

आज ‘मुख्यमंत्री पीआरडी परिवार कल्याण योजना’ का शुभारंभ करेंगे CM:जवानों के खाते में भेजा जाएगा 3000 रुपए का वर्दी भत्ता

CM योगी आज यानी मंगलवार को गोरखपुर से प्रदेशभर के पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) जवानों को सौगात देंगे। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित पीआरडी जवानों को 3000 रुपए वर्दी भत्ता की धनराशि उनके खातों में ट्रांसफर करेंगे। साथ ही पीआरडी स्वयंसेवकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा कार्ड भी बांटेंगे और ‘मुख्यमंत्री पीआरडी परिवार कल्याण योजना’ का शुभारंभ करेंगे। फिर रिमोट का बटन दबाकर लखनऊ में बनने वाले बहुमंजिला पीआरडी बैरक का शिलान्यास भी करेंगे। पीआरडी जवानों को पहले 395 रुपये ड्यूटी भत्ता मिलता था लेकिन योगी सरकार ने बढ़ाकर 500 रुपए प्रतिदिन कर दिया। अब सरकार उनका वर्दी भत्ता भी बढ़ा रही है। 1948 में गठित प्रांतीय रक्षक दल के जवान (स्वयंसेवक) थानों, यातायात व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने के साथ विभिन्न शासकीय कार्यालयों, धार्मिक स्थलों और बड़े आयोजनों में ड्यूटी कर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाने रखने में सहयोग करते हैं। 31 हजार से अधिक स्वयंसेवक हैं पंजीकृत
वर्तमान में 821 ग्रामीण कंपनियों (विकास खंड स्तर पर) का गठन प्रदेश के समस्त जनपदों में है। विभागीय पोर्टल पर 31,130 पीआरडी जवान रजिस्टर्ड हैं, जिसमें से 2,500 महिला स्वयंसेवक हैं। 29,000 से अधिक पीआरडी स्वयंसेवक कार्यरत हैं, जिसमें से 2,000 महिला स्वयंसेवक हैं। इसके साथ ही वर्तमान में पहली बार प्रदेश के 11 बड़े नगरों लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर नगर, बरेली, आगरा, अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद एवं गौतमबुद्धनगर में शहरी कम्पनी की स्थापना का प्रावधान किया गया है।

Exit mobile version