Site icon News Hub Hindi

कुंडल छिनैती की दो घटनाओं का खुलासा:तीन लुटेरे गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

लखीमपुर खीरी में सदर कोतवाली पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने कुंडल छिनैती की दो घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटे गए दो सोने के कुंडल और वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। गिरफ्तार आरोपियों में दो मुख्य लुटेरे और एक रेकी करने वाला शामिल है। 10 और 13 अगस्त को महिलाओं से छीने थे कुंडल पुलिस के अनुसार, पहली घटना 10 अगस्त को राजापुर चौकी क्षेत्र में नहरिया के पास हुई थी। यहां एक महिला के कुंडल छीने गए थे। दूसरी घटना 13 अगस्त को सुभाषनगर मोहल्ले में देवकली रोड पर हुई, जहां एक अन्य महिला को निशाना बनाया गया। दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।
CCTV फुटेज से पुलिस आरोपियों तक पहुंची घटनाओं के खुलासे के लिए सदर कोतवाली पुलिस और सर्विलांस सेल की टीम ने घटनास्थल के साथ शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में संदिग्ध मोटरसाइकिलों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और उनकी पहचान कर ली। मुखबिर की सूचना पर तीनों गिरफ्तार पुलिस के मुताबिक रविवार को मुखबिर की सूचना पर देउवापुर नहर पटरी से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान अंकुश वर्मा और चांद बाबू उर्फ मटरू, दोनों निवासी सलेमपुर कोन, थाना कोतवाली सदर, तथा रिजवान निवासी कीरतपुर, थाना खीरी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि रिजवान छिनैती की घटनाओं में रेकी करता था। दो कुंडल और दो बाइक बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो सोने के कुंडल, एक स्प्लेंडर प्लस और एक सीटी-100 मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, दोनों मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल कुंडल छिनैती की वारदातों में किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक तेज सिंह, उपनिरीक्षक गौरव कुमार समेत सदर कोतवाली और सर्विलांस सेल के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Exit mobile version