Site icon News Hub Hindi

बिजनौर में सोमवार को स्कूल बंद:कावड़ यात्रा के चलते डीएम के आदेश पर 17 अगस्त को 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे

बिजनौर में कावड़ यात्रा के मद्देनजर सोमवार, 17 अगस्त 2026 को सभी प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश डीएम के बिजनौर के निर्देश पर जारी किया गया है। सावन के सोमवार के अवसर पर कावड़ यात्रा के चलते ज़िले में विभिन्न स्थानों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। जनहित और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना ने रविवार शाम 6 बजे यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अवकाश उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई, आईसीएसई, आईएससी, उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद और अन्य सभी मान्यता प्राप्त बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों पर समान रूप से प्रभावी होगा। जनपद के सभी संबंधित विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि 17 अगस्त 2026 को विद्यालय का संचालन न किया जाए। इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Exit mobile version