Site icon News Hub Hindi

संभल में पति ने पत्नी को पीटा, महिला घायल:पीड़िता बोली- बच्चों को कच्चा-पक्का खाना खिलाने पर हुआ था विवाद

संभल में थाना हयातनगर क्षेत्र के मोहल्ला तकिया निवासी नजमा ने अपने पति इकराम पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। महिला ने रविवार को शाम 4 बजे थाना पुलिस को तहरीर देकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नजमा का आरोप है कि बच्चों को खाना खिलाने को लेकर हुए विवाद के बाद पति ने उसके साथ मारपीट की। नजमा के मुताबिक, वह घर में खाना बना रही थी, तभी गैस सिलेंडर खत्म हो गया, जिससे खाना थोड़ा कच्चा रह गया।उसने अपने पति इकराम से सिलेंडर लाने के लिए कहा, ताकि बच्चों के लिए खाना पूरी तरह तैयार किया जा सके। आरोप है कि पति ने सिलेंडर लाने के बजाय इसी बात को लेकर उससे विवाद शुरू कर दिया। तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई महिला का कहना है कि पति ने बच्चों को कच्चा-पक्का खाना खिलाने की बात कहते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ और मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद नजमा ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। नजमा ने बताया कि उसके पांच बच्चे हैं और वह घर-परिवार की जिम्मेदारियां संभालती है। महिला ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी पति के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। थाना पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version