Site icon News Hub Hindi

अंबेडकरनगर में IPS की मां की लूट के बाद हत्या:घर में मिला शव, शरीर से जेवर गायब थे, मुंह से निकल रहा था खून

dc196d87 0d40 4795 8ddc 651fb0bae33d 1786886924661 ZGQiVl

अंबेडकरनगर में रविवार दोपहर IPS आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती की लूट के बाद हत्या कर दी ई। उनका शव घर के अंदर पड़ा मिला। शरीर से सोने के जेवर गायब थे। मुंह से खून निकल रहा था। परिजनों ने लूट के बाद हत्या करने की बात कही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या और लूट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला मालीपुर थाना क्षेत्र का है। रूढ़ा धमरूआ गांव निवासी इंद्रावती (95) के बेटे आशुतोष मिश्रा उत्तर प्रदेश पुलिस में एसपी (मुख्यालय) के पद पर तैनात हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद आशुतोष मिश्रा लखनऊ से गांव पहुंचे हैं। शव की स्थिति देखने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। गले और कान के जेवर गायब परिजनों के अनुसार, इंद्रावती के गले से सोने की चेन, सोने के दानों वाली तुलसी की माला, नाक की कील और कान के टॉप्स गायब थे। पैरों में पहनी पायल भी नहीं मिली। इसके अलावा उनके मुंह से खून निकल रहा था। इन परिस्थितियों के आधार पर परिजनों ने हत्या के बाद जेवर लूटे जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जुटाए साक्ष्य मालीपुर पुलिस को घटना की सूचना रविवार करीब एक बजे दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगा मौत का कारण एसओ मालीपुर के मुताबिक, परिजनों की सूचना और प्रार्थना पत्र के आधार पर हत्या और लूट का केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस मौत के कारण, गायब जेवर और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

Exit mobile version