Site icon News Hub Hindi

आजमगढ़ में ‘विकास यादव’ के नाम 10 वोट:निर्वाचन अधिकारी बोले- ये यूनिक मामला, जांच जारी; अखिलेश यादव ने मुद्दा उठाया था

लखनऊ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने आजमगढ़ में विकास यादव के नाम पर 10 वोट दर्ज होने के मामले को यूनिक बताया। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी आजमगढ़ को जांच के निर्देश दिए गए हैं। पता लगाया जाएगा कि एक ही व्यक्ति का नाम 10 बार कैसे दर्ज हुआ। यह मानवीय गलती है, साजिश है या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में जानबूझकर गड़बड़ी करने की बात सामने आती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया था कि आजमगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में विकास यादव नाम के एक व्यक्ति के नाम पर 10 जगह वोट दर्ज हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए फर्जी और अतिरिक्त वोट बनवाती है। नवदीप रिणवा ने यह भी कहा कि 10 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच मतदाता सूची में गड़बड़ियों को लेकर 20 ज्ञापन दिए गए थे। इन शिकायतों की जांच में करीब 85% दावे सही नहीं पाए गए, जबकि बाकी मामलों में मिली कमियों को दूर किया गया।

Exit mobile version