Site icon News Hub Hindi

कथित पत्रकार रंजीत सिंह राठौर गिरफ्तार:नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर रेप का आरोप; सीतापुर से लखनऊ ट्रांसफर हुआ था केस

whatsapp image 2026 08 16 at 60731 pm 1786884307 vl6tYf

राजधानी के एक तथाकथित पत्रकार को नाबालिग से रेप के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र से पकड़ा। आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मुकदमा सीतापुर कोतवाली में दर्ज हुआ था, लेकिन घटना लखनऊ के हसनगंज इलाके की थी इसलिए विवेचना यहां चल रह रही थी। नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का आरोप पुलिस के मुताबिक, मामले में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था। आरोप है कि आरोपी ने पहले पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाया और इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में शिकायत के आधार पर सीतापुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में सीतापुर निवासी नाबालिग ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया था कि 30 जून 2026 को उसके देवर संजय राठौर ने घर पर अकेला देखकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर बच्चे मौके पर आ गए, जिसके बाद वह कथित तौर पर वहां से भाग गया। बाल पकड़कर महिला को जमीन पर पटका पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपी ने उसके बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया। सिर और आंख के नीचे चोट लगने की बात भी प्रार्थनापत्र में कही गई है। महिला के मुताबिक, जब उसने पति और पुलिस को फोन करने की कोशिश की तो मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया गया। शिकायत में महिला ने संजय राठौर को मोहल्ले का सभासद बताते हुए उस पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज होने का भी आरोप लगाया था। महिला ने मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी। पुलिस के मुताबिक, इसी प्रकरण में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान रणजीत सिंह राठौर का नाम सामने आया। इसके बाद हसनगंज पुलिस और लखनऊ क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Exit mobile version