Site icon News Hub Hindi

कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजयुमो का मशाल जुलूस:प्रतापगढ़ में ‘वंदे मातरम्’ के कथित अधूरे गायन का विरोध

31516397 45ab 4cb1 85b7 3b87f2ea99fd 1786886474405 nSbaLM

प्रतापगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रविवार शाम कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अधूरे गायन के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम करीब 6:30 बजे पुलिस लाइन गेट से अंबेडकर चौराहे स्थित कांग्रेस कार्यालय तक एक किलोमीटर लंबा मशाल जुलूस निकाला। इस मशाल जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के कारण सिविल लाइन क्षेत्र में काफी देर तक तनाव का माहौल रहा। कांग्रेस कार्यालय के सामने पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत गाकर अपना विरोध दर्ज कराया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह ने इस अवसर पर कहा कि ‘वंदे मातरम्’ देश के स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय स्वाभिमान और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं से जुड़ा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रगीत के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का कथित अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा। सिंह ने कांग्रेस नेतृत्व से इस पूरे मामले पर जवाबदेही तय करने की मांग की। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने इस दौरान ‘राहुल गांधी मुर्दाबाद’ सहित कई कांग्रेस विरोधी नारे भी लगाए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। जुलूस में जिला महामंत्री नीतीश श्रीवास्तव, सुजीत पांडेय, जिला मंत्री अविनाश सिंह, मंडल अध्यक्ष विनय सिंह, राहुल मौर्या, प्रदीप, सुधांशु, विक्रम, अजय सिंह और सुदीप सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता शामिल थे।

Exit mobile version