Site icon News Hub Hindi

कांवड़ियों का रामपुर में स्वागत, विधायक ने बरसाए फूल:पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना ने बेटे से की मुलाकात

45e72a2b f3f3 444c b54e c2e5db2e4341 1786891851210 PCRu8w

रामपुर में ब्रजघाट से कांवड़ लेकर पहुंचे कांवड़ियों के जत्थे का रविवार शाम पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में स्वागत किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना ने अपने बेटे विकास सक्सेना से मुलाकात की। रामपुर के नगर विधायक आकाश सक्सेना भी मौके पर पहुंचे और विकास सक्सेना सहित अन्य कांवड़ियों का हालचाल जाना। विधायक आकाश सक्सेना ने कांवड़ियों पर फूल बरसाकर उनका उत्साह बढ़ाया। विकास सक्सेना और उनके साथी कांवड़िये सोमवार सुबह चार बजे जलाभिषेक करेंगे। पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना दशकों तक लगातार कांवड़ यात्रा करते रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2010 में 60 साल बाद पूरी होने के बाद उन्होंने स्वयं कांवड़ लाना बंद कर दिया था। हालांकि, वह बेटे विकास सक्सेना के नेतृत्व में निकलने वाले कांवड़ियों के जत्थे के साथ कई बार गए हैं और युवाओं का हौसला बढ़ाते रहे हैं। इस बार वह जत्थे के साथ नहीं गए, लेकिन बेटे के रामपुर पहुंचने पर उनसे मिलने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। देखें 3 तस्वीरें… दैनिक भास्कर से बातचीत में पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना ने कहा कि इस बार कांवड़ यात्रा के दौरान व्यवस्थाएं काफी बेहतर रही हैं। उन्होंने बताया कि जगह-जगह पुलिस बल तैनात है और कांवड़ियों के लिए सड़क का पूरा रास्ता खोला जा रहा है, जिससे उन्हें आवागमन में कोई परेशानी नहीं हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि प्रतिदिन लगभग 70 से 80 हजार कांवड़िये सुरक्षित अपने-अपने स्थानों पर पहुंच रहे हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं, जो एक बड़ी बात है। इस बार नई पीढ़ी में भी कांवड़ यात्रा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले कांवड़ लाने वालों की संख्या सीमित रहती थी, लेकिन अब बड़ी संख्या में युवा और अन्य लोग कांवड़ लेकर पहुंच रहे हैं।

Exit mobile version