Site icon News Hub Hindi

कासगंज पुलिस ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत:सुरक्षा को लेकर 1 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात, कैंप लगाकर बांटी खाद्य सामग्री

f1ae3da5 c68d 47b2 b090 58cd5c4c7328 1786888075574 152qXA

कासगंज में सावन के तीसरे सोमवार से पहले रविवार को कासगंज पुलिस ने कांवड़ियों के स्वागत और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए। शहर के सोरों गेट पर पुलिस की ओर से स्वागत कैंप लगाया गया। यहां पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार की मौजूदगी में शिवभक्तों और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ लेकर गुजर रहे श्रद्धालुओं को खाने-पीने की आवश्यक सामग्री भी वितरित की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों से शांतिपूर्ण ढंग से निर्धारित मार्ग से यात्रा करने की अपील की। सुरक्षा के लिए एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात सावन के तीसरे सोमवार पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारी लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए जिले में एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रमुख स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के साथ ही पुलिस अधिकारियों को लगातार सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से कांवड़ यात्रा पूरी करें और प्रशासन की ओर से निर्धारित मार्गों का ही इस्तेमाल करें

Exit mobile version