Site icon News Hub Hindi

झांसी में चार बच्चियां तालाब में डूबी, 2 की मौत:दो को बचाया, बकरी चराने गई थी; नहाते समय हादसा

झांसी में रविवार शाम तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई। नहाने के दौरान चार बच्चे गहरे पानी में चले गए थे। तालाब किनारे स्थिर मंदिर में मौजूद भक्तों ने दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दो बच्चियों को नहीं बचाया जा सका। चारों बच्चियां एक साथ बकरी चराने के लिए निकली थी। उसी दौरान यह हादसा हुआ। दोनों मृत बच्चियां आपस में ममेरी बहनें थी। इस हादसे से परिवार में चीख-पुकार मच गई। यह घटना मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कंजा में हुई। जानिए पूरी घटना… कोंच क्षेत्र का रहने वाला सलमान अपने साले के साथ ग्राम कंजा में झोपड़ी बनाकर रहता था। सलमान और उसके साले की बच्ची इमराहीजान (10) और रियनजा (8) रविवार को करीब 12 बजे गांव के किनारे तालाब के पास पड़ोस की अन्य दो बच्चियों के साथ बकरी चराने गई थी। बकरी चराते समय चारों बच्चे तालाब में नहाने लगे और अचानक गहरे पानी में चले गए। उन्हें डूबता देख पास स्थित काली दरबार में मौजूद श्रद्धालुओं ने शोर मचाया और बचाव के लिए दौड़े। लोगों की मदद से दो बच्चों को तुरंत तालाब से बाहर निकाल लिया गया। आधे घंटे बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से इमराही और रियनजा को बाहर निकाला। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Exit mobile version