Site icon News Hub Hindi

झांसी में डेढ़ घंटे की तेज बारिश से शहर पानी-पानी:अचानक छाया अंधेरा, निचले इलाकों में 2 फीट तक भरा पानी

झांसी में रविवार को अब तक की सबसे तेज बारिश हुई। अचानक अंधेरा छाया और फिर डेढ़ घंटे तक तेज बारिश से पूरा शहर पानी-पानी हो गया। निचले इलाकों में दो फीट तक पानी भर गया। वहीं, नालों की सफाई नहीं होने के चलते गंदा पानी भी सड़कों पर उतर आया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पहले 3 तस्वीर देखिए… बारिश के दौरान शहर के कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं। निचले इलाकों में घरों और दुकानों के आसपास पानी भर गया। वहीं, सीपरी बाजार के रेलवे अंडरब्रिज के नीचे दो फीट तक पानी भरने से राहगीरों का निकलना मुश्किल हो रहा है। इससे पहले आईएमडी ने रविवार को झांसी में मौसम सामान्य बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया था, लेकिन दोपहर होते-होते मौसम का मिजाज बदल गया। तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई और करीब डेढ़ घंटे तक तेज बारिश होती रही। शाम 4.20 बजे भी बारिश जारी
रविवार शाम 4.20 बजे झांसी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शहर में अभी भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश जारी है। तेज बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले शनिवार रात 12 बजे झांसी में हल्की बारिश दर्ज की गई। हालांकि बारिश के बाद मौसम में कोई खास तब्दीली नहीं आई। बारिश हल्की होने के कारण उमस और गर्मी का असर बना रहा। अगले पांच दिन तेज बारिश के आसार कम मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले पांच दिन झांसी में तेज बारिश होने की उम्मीद कम है।सोमवार से अधिकतम तापमान बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इसके बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है और शुक्रवार तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने की आशंका है। यह बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में धूप भी खिली रहेगी। साथ ही उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आंकड़ों में मौसम
●रविवार अधिकतम तापमान : 33°C
●रविवार न्यूनतम तापमान : 25°C
●सोमवार अधिकतम तापमान : 34°C
●शुक्रवार तक अधिकतम तापमान : 36°C
●न्यूनतम तापमान : 27°C तक पहुंचने की संभावना
●शनिवार रात 12 बजे : हल्की बारिश
●अगले पांच दिन : तेज बारिश के आसार कम
●आगे : धूप के साथ बढ़ेगी उमस

Exit mobile version