Site icon News Hub Hindi

झूला उत्सव के दूसरे दिन गूंजे दादी के जयकारे:भजनों से सजी शाम; निरालानगर में दिखा आस्था का रंग

3c3f0e23 b84b 4518 8211 4d5cf5880c05 1786884168334 0iYaRi

श्री दादी परिवार लखनऊ की ओर से आयोजित दो दिवसीय झूला उत्सव के दूसरे दिन निरालानगर में झुंझुनूं वाली दादी का उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर दादी मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। उत्सव का आरंभ दादी मां की पूजा-अर्चना से हुआ। इसके उपरांत श्री नारायणी चरित्र मानस महामंगल पाठ का आयोजन किया गया। जयपुर से आए सोनम-रवीश सोनी ने अपने स्वरों में पाठ का वाचन किया। शाम को भजन संध्या आयोजित की गई। हैदराबाद की प्रियंका गुप्ता ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान पूरा परिसर दादी मां के जयकारों से गूंज उठा। भजन-कीर्तन के माध्यम से दादी मां की आराधना की श्री दादी परिवार के महामंत्री सुनील तुलस्यान ने बताया कि पूरे दिन दादी मां को छप्पन भोग और सवामणी का भोग अर्पित किया गया। भक्तों ने भजन-कीर्तन के माध्यम से दादी मां की आराधना की। इस अवसर पर ‘नाचो गाओ खुशी मनाओ, झूमो रे सब आज दादी आई है’ जैसे भजनों पर श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। कार्यक्रम में दादी परिवार के संरक्षक विधायक डॉ. नीरज बोरा, महामंत्री सुनील तुलस्यान, भारत भूषण गुप्ता, संजीव अग्रवाल, पुष्पा डालमिया, गिरजा शंकर अग्रवाल, पदम बंसल, संजय बंसल और आशीष अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version