Site icon News Hub Hindi

डिलीवरी बॉय को पीटने वाला यूको बैंक का मैनेजर गिरफ्तार:मेरठ में लोग बोले-सोसाइटी का माहौल खराब किया, अब नहीं रहने देंगे

मेरठ में ब्लिंकिट ऑर्डर की डिलीवरी में 5 मिनट की देरी होने पर यूको बैंक के मैनेजर ने डिलीवरी बॉय की बेरहमी से पिटाई कर दी। शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे जब डिलीवरी बॉय ‘गंगा हाइट्स’ बिल्डिंग पहुंचा, तो लेट होने से नाराज बैंक मैनेजर भड़क गया। गाली-गलौज करते हुए डिलीवरी बॉय को लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। डिलीवरी बॉय किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकला और पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शनिवार देर रात यूको बैंक के मैनेजर यमन कंसल (34) को गिरफ्तार कर लिया। वहीं सोसाइटी के लोगों का कहना है कि मैनेजर ने हमारी सोसाइटी को बदनाम कर दिया। अब उसे यहां नहीं रहने देंगे। मामला जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर गंगा सागर इलाके की है। 3 तस्वीरें देखिए… साढ़े तीन के मिनट के CCTV में क्या दिख रहा? घटना का साढ़े तीन मिनट के CCTV में डिलिवरी बॉय अमित यादव गंगा हाइट्स बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 110 पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। वह फ्लैट की बेल बजाता है। दरवाजा खुलने पर अंदर से बैंक मैनेजर यमन बाहर आता है। कहता है कि तमीज नहीं है तेरे को बात करने की। ये क्या कह रहा था कि वेट करो ये करो वो करो। अपने आप को तू, क्या मानता है। ज्यादा बड़ा नबाव है। उतारू नबावी अभी। रिकार्डिंग विकार्डिंग सब निकाल दूंगा। एक मिनट में सब समझ जायगा। ज्यादा होशियारीपंथी दिखा रहा। इसी बीच अंदर से यमन की पत्नी बाहर निकलकर आती है। वो यमन को इशारा करती है कि सीसीटीवी लगा है। फिर यमन डिलीवरी बॉय को घर के अंदर ले जाता है। इसके बाद घर के अंदर ले जाकर लड़के को बार-बार पीटते हैं। घर के अंदर से पति-पत्नी के चिल्लाने की आवाजें आती हैं। करीब 6 मिनट तक घर के अंदर डिलीवरी बॉय को बार-बार पीटा जाता है। फिर डिलीवरी बॉय रोता हुआ बाहर निकलता है और यमन अपना डिलीवरी का पैकेट लेकर अंदर चला जाता है। पीड़ित बोला- झूठे मुकदमे में फंसा दूंगा ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉय अमित यादव ने बताया- करीब एक साल से डिलिवरी बॉय का काम कर रहा हूं। साथ में 12वीं की पढ़ाई भी कर रहा हूं। शुक्रवार को ऑर्डर लेट होने पर कस्टमर का फोन आया था। मैंने कहा कि ऑर्डर 5 मिनट लेट है। इस पर उन्होंने कहा कि 15 मिनट लेट हो चुका है। मैंने कहा कि आपके ऐप पर ऑर्डर लेट होने की वजह शो हो रही होगी। ऑर्डर पैक होते ही लेकर आ जाऊंगा। उन्होंने कहा- घर आ जा, फिर बताता हूं। अमित के मुताबिक, घर पहुंचते ही आरोपी ने उसका फोन भी छीन लिया। कहने लगा कि मेरी बीवी के साथ बदतमीजी कर रहा है। तेरे ऊपर रेप का केस लगा दूंगा। तूने उसे छेड़ा है। सोसाइटी में 84 फ्लैट्स, हर फ्लोर पर CCTV गंगा हाइट्स सोसाइटी 6 मंजिला है। इसमें करीब 84 फ्लैट्स हैं। अपार्टमेंट के लोगों ने बताया- 5 महीने पहले ही यमन परिवार के साथ यहां शिफ्ट हुआ था। परिवार में उसकी पत्नी और बेटी है। यमन मेरठ के ही जेई गांव में यूको बैंक में ब्रांच मैनेजर हैं। जबकि फ्लैट की ऑनर सूरजकुंड में रहती हैं। उनके पति की डेथ हो चुकी है। जबकि उनका बेटा यूएस में रहता है। अब पढ़िए सोसाइटी के लोगों ने क्या कहा… सिक्योरिटी गार्ड ने बताया- डिलीवरी बॉय रोता हुआ सोसाइटी से बाहर आया। थोड़ी देर में वह अपने पापा को लेकर आया। उन्होंने मुझे पूरी बात बताई। इस दौरान और लोग भी आ गए। थोड़ी ही देर में आरोपी यमन भी परिवार के साथ नीचे आए। मैंने उनसे पूछा तो उन्होंने पूरे मामले को रफा दफा करने की बात कही। दूसरी कंपनी के डिलीवरी बॉय ने कहा- गलत बिहेव किया दूसरी कंपनी के डिलीवरी बॉय बोले- गलत बिहेव किया सोसाइटी में ही मिंत्रा कंपनी से एक पार्सल देने आए डिलीवरी बॉय सूरज ने कहा- ये बिल्कुल गलत बिहेवियर है। जो बात मुंह से कही जा सकती है उसके लिए इस तरह हाथापाई करना बहुत शर्मनाक है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने कहा- डिलीवरी बॉय से मारपीट का मामला सामने आया है। डिलीवरी बॉय की तहरीर पर यमन नाम के युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। देर रात बैंक मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Exit mobile version