Site icon News Hub Hindi

दहेज हत्या मामले में पति गिरफ्तार:कानपुर देहात में दो दिन पहले विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला था

7b003be0 eec3 429d 94bc ddff0091420b 1786878512808 48PMMQ

कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अखिलेश (36) को उसके घर ग्राम भाल से पकड़ा गया। मृतिका के पिता ने 14 अगस्त को राजपुर थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि वे शादी में दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। पुलिस के मुताबिक, 13 अगस्त को विवाहिता के साथ मारपीट की गई और फिर उसे फांसी लगाकर मार डाला गया। इस मामले में राजपुर थाने में अखिलेश सहित आठ आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85, 80(2) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। इसी क्रम में राजपुर पुलिस टीम ने रविवार को अखिलेश को उसके गांव भाल स्थित घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक नीरज कुमार, कांस्टेबल सर्वजीत सिंह और रिजर्व कांस्टेबल राजा की पुलिस टीम शामिल थी। पुलिस का कहना है कि महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version