Site icon News Hub Hindi

पूर्व विधायक अजय कपूर ने कराया रूद्राभिषेक:सांसद रमेश अवस्थी और MLA अभिजीत सिंह सांगा ने की आरती, बोले- भगवान शिव की आराधना से सफलता मिलती है

श्रावण मास के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक अजय कपूर की ओर से सरोजिनी नगर स्थित गोल्डेन पैलेस में महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान भोलेनाथ से लोक मंगल, शहरवासियों के आरोग्य, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई। इस दौरान “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। पूर्व विधायक अजय कपूर, दादानगर कोऑपरेटिव एस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर, कार्तिक कपूर, युवराज कपूर और सम्राट कपूर ने बिल्व पत्र, कमल पुष्प, दुर्वा सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों से भगवान शिव का पूजन किया। इसके बाद जल, दूध और गन्ने के रस से रुद्राभिषेक किया गया। रुद्राष्टाध्यायी मंत्रों के साथ हुआ अनुष्ठान
विद्वान आचार्यों ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी मंत्रों के साथ रुद्राभिषेक अनुष्ठान संपन्न कराया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन और आरती की गई। कार्यक्रम के समापन पर आयोजित भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। महादेव की उपासना से मन को मिलती है शांति: अजय कपूर
पूर्व विधायक अजय कपूर ने कहा कि देवों के देव महादेव की उपासना से व्यक्ति को मन की शांति के साथ सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। भगवान शिव की आराधना व्यक्ति को जीवन में सफलता की ओर ले जाती है और उसकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
कई भाजपा नेता कार्यक्रम में पहुंचे
महारुद्राभिषेक में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, सांसद रमेश अवस्थी, पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी, विधायक अभिजीत सिंह सांगा, एमएलसी सलिल विश्नोई, अरुण पाठक, एमएलसी अविनाश सिंह चौहान, पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, सतीश निगम, कमलावती सिंह, स्वप्निल वरुण, पूनम कपूर, शिवराम सिंह, अनिल दीक्षित, उपेंद्र पासवान, रवींद्र पाटनी, महंत अरुणपुरी जी महाराज, मधुकर महाना, सुनील बजाज, मनोज सिंह, राकेश तिवारी, दीपू पांडे और दिनेश बाजपेयी समेत कई भाजपा नेता पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में अम्बुज शुक्ला, महेश प्रसाद दीक्षित, अरविंद त्रिवेदी, शरद त्रिवेदी, सुनील नारंग, पार्षद अनिल यादव, सुधीर यादव, नीरज चड्ढा, अमित जायसवाल, आदर्श दीक्षित, अर्पित यादव, विपुल त्रिवेदी, विपुल त्रिवेदी, वीरेन्द्र दुबे, संदीप सचान, सुरेन्द्र बिहारी, अशोक मिश्रा भूटानी, वीरेन्द्र वर्मा, राजू तिवारी, आरके मिश्रा, अंकित पाल, संगीत तिवारी, मोहन पासवान, दिनेश पाण्डेय, अमित परिहार, योगेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र सेंगर, अक्षय मिश्रा, हरिशंकर पाल, विष्णु शुक्ला, दीपू ठाकुर, रामजी शुक्ला, सौरभ कनौजिया, शुभम राठौर, प्रिंसू शुक्ला, सुरेश गोयल, संकल्प शुक्ला, शिवप्रसाद लोधी और जितेन्द्र मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version