Site icon News Hub Hindi

बदनसीबी की वजह से सुर्खियों में अतीक की पत्नी शाइस्ता:पति, देवर, दो बेटों की मौत पर सामने नहीं आई, प्रयागराज में हटवा थी लास्ट लोकेशन

यूपी की मोस्टवांटेड लिस्ट में शुमार 50 हजार की इनामी माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन इन दिनों देशभर में सबसे ज्यादा सुर्खियों में है। वजह सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत के बाद पूरा परिवार कब्रिस्तान में जमा हुआ। हर आंखें शाइस्ता को तलाशती रहीं। अफवाहें उड़ीं, बुर्कानशीं महिलाओं के वीडियो बने, लेकिन शाइस्ता की सही लोकेशन किसी को नहीं पता। अतीक अहमद की बेगम शाइस्ता परवीन भले ही तीन एजेंसियों पुलिस, एसटीएफ और ईडी की रडार पर है, लेकिन उसकी चर्चा, रील्स, फोटो, वीडियो सबसे ज्यादा बदनसीब और मजबूर मां के रूप में प्रसारित की जा रही है। वजह साफ है कि पति अतीक की हत्या, तीसरे नंबर के बेटे असद का एनकाउंटर में मारा जाना, इकलौते देवर अशरफ की हत्या, बेटे अबान की हादसे में मौत… अतीक और परिवार के तीन लोगों की मौत पर शाइस्ता को चेहरा देखना, सुपुर्द-ए-खाक में शामिल होना भी नसीब नहीं हुआ। बेटे असद की लाश कसारी मसारी कब्रिस्तान पहुंचीं और शाइस्ता को सभी एजेंसियां तलाशती रहीं। इसके बाद अतीक अशरफ की लाशें कब्रिस्तान में रखीं गईं, तब भी सारी निगाहें शाइस्ता को ही तलाशती रहीं। तमाम अफवाहें उड़ीं, लेकिन पुलिस रिकॉर्ड में शाइस्ता सुपुर्द-ए-खाक में नहीं पहुंची। अब जब सबसे छोटे बेटे अबान की मौत हुई तो उमर, अली जेल से कब्रिस्तान तक आए। दो दिनों तक अबान की लाश हटवा में रखी रही। सुपुर्द-ए-खाक कसारी मसारी कब्रिस्तान में हुआ। यहां भी शाइस्ता खास चर्चा में रही। हर बुर्कानशीं महिला को देखते ही शाइस्ता की चर्चा हुई, लेकिन तस्वीर अंधेरे में ही रही, साफ नहीं हो सका कि शाइस्ता कहां है। अतीक परिवार और यूपी सरकार के एक्शन को लेकर खास बातें पुलिस रिकॉर्ड में अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन, अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा और अतीक की बहन आयशा नूरी फरार हैं। हालांकि, पिछले एक साल से अतीक परिवार की फरार इन तीन महिलाओं के लिए पुलिस, एसटीएफ की छापेमारी नजर नहीं आई। पुलिस शाइस्ता और जैनब को क्यों तलाश रही? 24 फरवरी, 2023 को प्रयागराज में उमेश पाल का मर्डर हुआ। माफिया अतीक अहमद पर हत्या कराने का आरोप लगा। अरमान, गुलाम, शाबिर, गुड्‌डू मुस्लिम और अतीक का बेटा असद CCTV में गोली चलाते हुए दिखे। अतीक गुजरात की जेल में, जबकि उसका भाई अशरफ बरेली जेल में बंद था। अतीक की पत्नी शाइस्ता और अशरफ की पत्नी जैनब पर उमेश पाल की हत्या की साजिश में शामिल होने और शूटर्स की मदद करने के आरोप लगे। 8 राज्यों में अलर्ट, शाइस्ता-जैनब वांटेड हैं यूपी पुलिस ने 8 राज्यों में अलर्ट जारी किया। राज्यों की पुलिस को बताया गया कि ये महिलाएं वांटेड हैं। दिल्ली समेत चुनिंदा एयरपोर्ट पर उनकी फोटो भेजी गई। लुक आउट नोटिस जारी हुआ, लेकिन जांच एजेंसियां दोनों को ट्रेस नहीं कर सकीं। माफिया अतीक के परिवार की 3 महिलाओं पर इनाम घोषित है। शाइस्ता पर 50 हजार, जैनब फातिमा और अतीक की बहन आयशा नूरी पर 25-25 हजार का इनाम है। उन्हें प्रयागराज पुलिस, STF, लोकल इंटेलिजेंस तलाश रही है। वहीं, शाइस्ता को इन तीनों एजेंसियों के अलावा ED भी तलाश रही है। शाइस्ता परवीन की आखिरी लोकेशन प्रयागराज के हटवा गांव में मिली थी। जैनब फातिमा की भी आखिरी लोकेशन हटवा गांव में ही मिली। उमेश पाल मर्डर के बाद शाइस्ता अंडरग्राउंड हुई माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन उमेश पाल हत्याकांड के तीसरे दिन यानी 27 फरवरी, 2023 से फरार हो गई। शाइस्ता को आखिरी बार तब देखा गया, जब पुलिस टीमों ने अतीक के बेटे अहजम और अबान से पूछताछ की। तब शाइस्ता चकिया, प्रयागराज में थी। उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम देकर 5 लाख के इनामी शूटर्स गुड्‌डू मुस्लिम, साबिर और अरमान अंडरग्राउंड हो गए। इसके बाद जैनब फरार हो गई। इन सभी के लिए उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मुंबई, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात तक छापेमारी हुई। बाद में एक टीम कई दिनों तक हैदराबाद में रही, लेकिन किसी का सुराग नहीं मिल सका। शाइस्ता की लोकेशन दिल्ली के बाद ओडिशा में भी मिली थी। पुलिस ओडिशा पहुंची, लेकिन कुछ पता नहीं चला। जैनब केस की पैरवी करती रही, केस में नाम आते ही गायब हुई जैनब की बात करें तो उमेश हत्याकांड के बाद कई दिनों तक वो शहर में रही। वकीलों के साथ वह पैरवी में जुटी रही। जैनब ने रिपोर्टर क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया था कि अतीक-अशरफ को फंसाया जा रहा है। इस दौरान अतीक की बहन आयशा नूरी भी साथ थी। आयशा ने यूपी सरकार में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर आरोप लगाए थे कि शाइस्ता मेयर का चुनाव लड़ने वाली थी, इसलिए पूरे परिवार को फंसाया जा रहा। नंदी पर 5 करोड़ रुपए हड़पने का आरोप लगाया गया। इसके बाद जैनब साबरमती जेल से अतीक को लाए जाने के दौरान कार में नजर आई थी। फरारी के बाद जैनब की लोकेशन लखनऊ मिली थी। पुलिस ने छापेमारी की तो अशरफ के वकील विजय मिश्र की गिरफ्तारी की गई, लेकिन जैनब नहीं मिली। फिर जैनब की लोकेशन उसके मायके हटवा प्रयागराज में मिली। तब 6 टीमों ने हटवा गांव में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया था। ड्रोन तक से घरों की निगरानी कराई गई। हटवा के बाद से जैनब की लोकेशन फिर कहीं नहीं मिली। हालांकि, कहा जाता रहा कि वह हटवा में ही किसी मकान में अंडरग्राउंड है। शाइस्ता पर 7 और जैनब पर 4 मुकदमे दर्ज अतीक की पत्नी शाइस्ता पर 7 केस दर्ज हैं। 100 करोड़ की बेनामी संपत्ति रही। शाइस्ता के नाम पर रजिस्टर्ड दो मकान गिराए गए। वहीं, जैनब बीए पास है। 2 बेटी, 1 बेटा हैं। 50 करोड़ की संपत्ति की मालकिन रही। जैनब के 2 मकान और उसके भाइयों के 3 मकान गिराए गए। जैनब पर 4 मुकदमे दर्ज हैं। उमेश पाल हत्याकांड की साजिश में शामिल होने के अलावा वक्फ बोर्ड की 50 करोड़ की संपत्ति पर कब्जा करने का केस है। अतीक के परिवार और करीबियों के 16 मकान गिराए जा चुके हैं। अतीक के 2 बेटे जेल में, एक हटवा में माफिया अतीक का बड़ा बेटा उमर अहमद लखनऊ जेल में है। दूसरे नंबर का बेटा अली अहमद झांसी जेल में बंद है। अतीक का तीसरे नंबर का बेटा असद झांसी में STF के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत हो गई। अहजम हटवा में अपनी बुआ परवीन कुरैशी के साथ रह रहा है। उसे गनर मिला हुआ है।

Exit mobile version