Site icon News Hub Hindi

बैंक अधिकारी के घर 20 लाख की चोरी:परिवार के साथ आजमगढ़ गए थे, एक-एक कमरा खंगाला

screenshot2026 08 16 20 19 58 636012fa4d4ddec268fc 1786892992

लखनऊ के इंदिरानगर के इंसाफ नगर में चोरों ने बैंक अधिकारी के बंद मकान को निशाना बनाया। चोर कमरे का इंटरलॉक तोड़कर अंदर घुसे और अलमारियों के ताले तोड़कर करीब 20 लाख रुपए के जेवर और 20 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले जांच कर रही है। इंसाफ नगर पानी गांव निवासी जहीर अहमद पुत्र अब्दुल समद उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की फरिहा ब्रांच आजमगढ़ में इंचार्ज मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। वह 9 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे मकान में ताला लगाकर आजमगढ़ चले गए थे। 15 अगस्त की शाम घर लौटने पर उन्हें मेन गेट का ताला बंद मिला। ताला खोलकर अंदर जाने पर कमरे का इंटरलॉक टूटा मिला। अलमारियों के ताले भी टूटे थे और उनमें रखे करीब 20 लाख रुपए के जेवर और 20 हजार रुपए गायब थे। इसके बाद उन्होंने तत्काल 112 पर सूचना दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वही मामले में पुलिस का कहना है सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version