Site icon News Hub Hindi

भगवानपुर में चारा काटते महिला की उंगली कटी:55 वर्षीय महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी

4fae7ee6 149d 48e9 a393 3c51919c5983 1786881863525 2gH0MV

महराजगंज के ग्राम सभा भगवानपुर में रविवार को चारा काटते समय एक 55 वर्षीय महिला की उंगली चारा मशीन की चपेट में आने से कट गई। घायल महिला पनमती को तत्काल जिला अस्पताल महराजगंज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, पनमती अपने पशुओं के लिए चारा मशीन से चारा काट रही थीं। इसी दौरान अचानक उनका हाथ मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उनकी एक उंगली गंभीर रूप से कट गई। हादसे के बाद उंगली से काफी रक्तस्राव होने लगा, जो बंद नहीं हो रहा था। परिजनों ने उन्हें तुरंत महराजगंज के जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।

Exit mobile version