Site icon News Hub Hindi

‘मैं मंत्री नहीं संतरी हूं, असली मंत्री हमारे कार्यकर्ता हैं’:लखनऊ में निषाद पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, 27 में संजय निषाद सीएम बा… गाने पर डांस

लखनऊ में रविवार को निषाद पार्टी (निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल) का 11वां स्थापना दिवस मनाया गया। आशियाना स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर से कार्यकर्ता पहुंचे। हाथों में निषाद पार्टी का झंडा और टोपी पहनकर डॉ. संजय निषाद जिंदाबाद के नारे लगाए। 27 में संजय निषाद सीएम बा… गाने पर डांस किया। डॉ. संजय निषाद ने कहा कि पहले हम लोग सड़क पर थे, लेकिन आज सदन में हैं। अपने लोगों की आवाज उठा रहे हैं। आरक्षण के मुद्दे पर लोग यहां जुटे हैं और निषाद पार्टी आरक्षण के मामले में कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि वे मंत्री नहीं, संतरी हैं। असली मंत्री ये लोग हैं। हम इनकी आवाज और अधिकारों को सदन में उठाने का काम हम करते हैं। देखिए 4 तस्वीरें… ‘मछुआरा समाज को सत्ता में हिस्सेदारी का अधिकार चाहिए’ संजय निषाद ने कहा कि जो लोग हमसे साढ़े सात साल का हिसाब मांगते हैं, उन्हें पहले 70 साल का हिसाब देना चाहिए। हमारे पिछड़े समाज के लोगों ने देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यहां जुटे लोग मुगलों को उखाड़ने और लोगों को सत्ता तक पहुंचाने वाले हैं। अब यही समाज खुद सत्ता तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर सेक्टर और जिले से कार्यकर्ता यहां पहुंचे हैं। ये लोग 2027 में एक बटन दबाकर अपनी समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर जुटी भीड़ शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि एकता का प्रदर्शन है। जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है। उन्होंने कहा कि मछुआरा समाज को सत्ता में हिस्सेदारी का अधिकार चाहिए। परिवहन मंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए निषाद पार्टी के कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान संजय निषाद ने कहा कि आप आरक्षण के मुद्दे पर समाज की आवाज सुन रहे हैं। हम आपसे कहना चाहेंगे कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से आरक्षण के मुद्दे पर जल्द से जल्द वार्ता कर इसे लागू कराने की दिशा में ठोस पहल करें। कहीं ऐसा न हो कि निर्णय लेने में देरी हो और इसका असर समाज के हितों पर पड़े। जिलाध्यक्षों को सौंपी गई थी कार्यकर्ताओं को लाने की जिम्मेदारी कार्यक्रम स्थल के मुख्य द्वार पर ढोल- नगाड़ा बजा। मुख्य सड़क से कार्यक्रम स्थल तक कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले निषाद पार्टी का शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है। , कार्यक्रम से पहले पार्टी की तरफ से सभी जिला अध्यक्षों और पदाधिकारी को अलग-अलग जनपदों से कार्यकर्ताओं को लाने की जिम्मेदारी सौंप गई थी। पार्टी को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में 403 विधानसभा सीटों पर पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा हुई। विशेष रूप से उन सीटों पर जोर दिया गया, जिस पर पार्टी की पकड़ कमजोर है। पार्टी की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम को सफल बनाने में जिन पदाधिकारियों का योगदान अहम होगा, उन्हें आगामी चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। यह कार्यक्रम पार्टी के शक्ति प्रदर्शन के साथ कार्यकर्ताओं के लिए भी एक बड़ी चुनौती है। —————– यह खबर भी पढ़िए… लखनऊ में बागी पार्षद को सबसे ज्यादा 110 करोड़ मिला:3 साल में 110 पार्षदों को ₹2,381 करोड़ मिले लखनऊ की मेयर और भाजपा पार्षदों के बीच जमकर ठनी है। पार्षद मेयर सुषमा खर्कवाल पर पक्षपात करके बजट जारी करने का आरोप लगा रहे हैं, जबकि मेयर इससे इन्कार कर रही हैं। पार्षदों की बगावत के बीच भास्कर रिपोर्टर नगर निगम द्वारा लखनऊ के सभी 110 वॉर्ड को 3 साल में कितना बजट मिला, इसकी रिपोर्ट को खंगाला है। पूरी खबर पढ़िए…

Exit mobile version