Site icon News Hub Hindi

योगी बोले- सहज-सरल थे, लेकिन इरादों में ‘अटल’:अटलजी की पुण्यतिथि पर लखनऊ में स्मृति संध्या, ई-बुक लॉन्च

भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री पं. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रविवार को लखनऊ में अटल स्मृति संध्या का आयोजन किया जा रहा है। पं. अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से KGMU स्थित अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और अटल वाणी ई-पुस्तक का विमोचन किया। पद्मश्री एवं प्रख्यात कवि-साहित्यकार प्रो. अशोक चक्रधर एकल काव्य पाठ करेंगे। इससे पहले रविवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन स्थित पं. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने अटलजी के छह दशक लंबे सार्वजनिक जीवन को निर्विवाद और निष्कलंक बताते हुए उनके राष्ट्र प्रथम के संकल्प को याद किया। उन्होंने कहा कि अटलजी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे। उनका करीब छह दशक का सार्वजनिक जीवन निर्विवाद और निष्कलंक रहा। उन्होंने हमेशा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की भावना के साथ काम किया। वे सहज-सरल थे, लेकिन इरादों में अटल थे। देखिए 4 तस्वीरें… पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Exit mobile version