Site icon News Hub Hindi

लखनऊ के मां चंद्रिका देवी धाम में लगीं लंबी कतारें:महाअष्टमी पर अखंड यज्ञ चल रहा, भक्तों के लिए बाढ़ राहत दल मुस्तैद

लखनऊ के मंदिरों में शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर सुबह से ही श्रद्धालु उमड़ पड़े। सबसे ज्यादा भीड़ बख्शी का तालाब इलाके के मां चंद्रिका देवी धाम में है। यहां मंदिर के मुख्य गेट के बाहर से अंदर गर्भगृह के कपाट तक भक्तों की 2 लाइन लगी हैं। हवनकुंड पर अखंड यज्ञ चल रहा है। बाढ़ क्षेत्र में राहत दल मुस्तैद है। इसके अलावा, शहर के प्रमुख दुर्गा मंदिरों के साथ पूजा पंडालों में भी भक्तों की कतार लगी हुई है। श्रद्धालु माता को चुनरी, फूल और प्रसाद चढ़ा रहे हैं। मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज रहे हैं। उधर, घरों में महाअष्टमी पर कन्या पूजन भी किया जा रहा है। महानवमी के लिए भी तैयारियां शुरू हैं। सुबह से शाम तक मंदिरों और पंडालों में भक्तों की भीड़ बनी हुई है।

Exit mobile version