लखीमपुर खीरी में वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मार्च निकालकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का पूर्ण गायन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम पांडेय ने किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर वंदे मातरम् के कथित अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि यह राष्ट्रगीत देश की आस्था, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व से कथित अपमान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया और वंदे मातरम् के सम्मान को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय के आसपास पुलिस की मौजूदगी भी रही। इस दौरान प्रदर्शन में भाजपा नेता आशू मिश्रा, शैलेश तिवारी, अर्पित अवस्थी, विकास शुक्ला, पंकज गिरी, राहुल शुक्ला, शिवम शर्मा, प्रज्ञानंद वर्मा, आदित्य और राहुल लोधी समेत बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन:लखीमपुर में कांग्रेस कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने पूर्ण रूप से गाया राष्ट्रगीत

