समाजवादी पार्टी (सपा) ने हाल ही में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती जिला कार्यालय कंसापुर, ज्ञानपुर में मनाई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने रानी अवंतीबाई लोधी के जीवन और 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उनका जन्म 16 अगस्त 1831 को मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के मनखेड़ी गांव में हुआ था। पति की मृत्यु के बाद उन्होंने रामगढ़ रियासत की कमान संभाली और 1857 की क्रांति में अंग्रेजों का डटकर मुकाबला किया। नेताओं ने बताया कि रानी अवंतीबाई ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अंग्रेजों के सामने झुकने के बजाय हंसते-हंसते अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। उनके शौर्य और बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। इस अवसर पर जिला महासचिव ह्रदय नारायण प्रजापति, कल्लन यादव, शैलेश सिंह मंटु, सलाउद्दीन अंसारी, लालचन्द बिंद, काशीनाथ पाल, अंजनी शुक्ल, कंचन सोनकर, करिया पाल, पंचलाल सरोज, पप्पू यादव, रवि यादव, दिलीप पासी, रमाकान्त यादव, सुभाष यादव, प्रमोद पाल, बाबा खलिफा और जिला कार्यालय प्रभारी गामाप्रसाद यादव सहित कई सपाई उपस्थित रहे।
सपा ने मनाई रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती:जिला अध्यक्ष बोले- 1857 क्रांति में अंग्रेजों को दी थी चुनौती

