Site icon News Hub Hindi

सावन में आर्ट ऑफ लिविंग ने कराया रुद्राभिषेक:मुरादाबाद में गूंजा श्री रुद्रम का पाठ, भक्तिमय हुआ माहौल

1fe2b4c4 dd0e 46ef 9475 ce3078923f96 1786891256185 5T7tji

मुरादाबाद में सावन के पवित्र महीने में रविवार शाम आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से रुद्राभिषेक और रुद्र पूजा का आयोजन किया गया। आशियाना स्थित ट्यूलिप गार्डन में शाम सात बजे हुए कार्यक्रम में ब्रह्मचारी देव चैतन्य के साथ वैदिक पंडित श्रवण पांडेय और पंडित सचिन मिश्रा ने लयबद्ध श्री रुद्रम का पाठ किया। मंत्रोच्चारण से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। रुद्राभिषेक के दौरान शिवलिंग का दूध, दही, घी और शहद समेत पवित्र द्रव्यों से अभिषेक किया गया। इसके बाद चंदन, भस्म, पुष्प, बेलपत्र, धतूरा और फल अर्पित किए गए। सामूहिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। रुद्र पूजा से शांति और सकारात्मकता का संदेश आर्ट ऑफ लिविंग मुरादाबाद के डिस्ट्रिक्ट टीचर कोऑर्डिनेटर ऋषि यादव ने बताया कि वैदिक परंपरा में रुद्र पूजा का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि इसके जरिए व्यक्ति नकारात्मकता से ऊपर उठकर शांति, संतुलन और सकारात्मकता की ओर बढ़ने का प्रयास करता है। ब्रह्मचारी देव चैतन्य ने भी रुद्र पूजा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की आराधना के जरिए व्यक्ति अपने भीतर और आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का प्रयास करता है। यूपी में 200 से ज्यादा रुद्र पूजा का आयोजन वैदिक धर्म संस्थान-आर्ट ऑफ लिविंग के उत्तर प्रदेश कोऑर्डिनेटर पुनीत बर्मन ने बताया कि संस्था झांसी, आगरा, बरेली और मुरादाबाद में 70 से अधिक रुद्र पूजाएं करा रही है। पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 200 से अधिक आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद मंडल में 16 से 28 अगस्त तक प्रतिदिन रुद्राभिषेक पूजा होगी। इसमें सामूहिक और निजी दोनों तरह के आयोजन शामिल हैं। घर या संस्थान में रुद्र पूजा कराने के इच्छुक श्रद्धालु संस्था से संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग पश्चिमी उत्तर प्रदेश के स्टेट टीचर कोऑर्डिनेटर रोहित अग्रवाल, डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा, ऋषि यादव, आशुतोष अग्रवाल, रिद्धिमा सिंह, माणिक अग्रवाल, मणि मिश्रा, शीतू छाबड़ा, पूजा बर्मन और रीता अग्रवाल समेत कई लोग मौजूद रहे। दीप्ति अग्रवाल, अलका वर्मा, रचना बिष्ट, सीए अभिनव अग्रवाल, अभिनव सिंह, दोषान्त वर्मा, प्रमोद बिष्ट, नीना गुप्ता, सोनिया खन्ना, सविता चौधरी, अनु साहनी, शिवेन पैसल, पुनीत बर्मन और निधि खन्ना सहित अन्य लोगों ने भी सहभागिता की। स्वयंसेवकों आशीष शुक्ला, दिव्यांश अग्रवाल, अथर्व बर्मन, मुनीश छाबड़ा, राहुल अग्रवाल और अभिषेक अग्रवाल ने आयोजन में सहयोग किया। सात्विक क्लब आर्ट ऑफ लिविंग मुरादाबाद का भी विशेष योगदान रहा।

Exit mobile version