Site icon News Hub Hindi

सोनिया गांधी पर वंदे मातरम् के अपमान का आरोप:भाजपा युवा मोर्चा ने बस्ती में किया विरोध प्रदर्शन, मशाल जुलूस निकाला

13110633 6fde 432f 8f8d d0b74a5a2718 1786892304763 DMMg56

बस्ती में भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर वंदे मातरम् के अपमान का आरोप लगाते हुए रविवार शाम विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने करीब 7:30 बजे मशाल जुलूस निकाला और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। यह विरोध प्रदर्शन भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित गुप्ता, मोर्चा उपाध्यक्ष सलमान खान और भाजपा नेता अभिनव उपाध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वंदे मातरम् के अपमान का आरोप लगाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े प्रतीकों का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने वंदे मातरम् को देश की राष्ट्रीय भावना और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा एक महत्वपूर्ण गीत बताया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ने लगे। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को नियंत्रित किया और भाजपा कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका। मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखी और प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका।

Exit mobile version