Site icon News Hub Hindi

15 अगस्त को शटर के नीचे से बिकी शराब:आगरा में यमुना ब्रिज घाट के पास प्रतिबंध के बावजूद शराब बेचते युवक गिरफ्तार

e2c19dea d233 4039 b58d 96b931d40f05 1786876053566 mi9ZZ9

आगरा में 15 अगस्त को शराब बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद एत्माद्दौला क्षेत्र में देसी शराब के ठेके से चोरी-छिपे शराब बेची जा रही थी। ठेका अंदर से खुला था और शटर के नीचे से ग्राहकों को शराब दी जा रही थी। किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर एसीपी छत्ता समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भेज दिया। वीडियो सामने आते ही आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एक युवक को शराब बेचते हुए पकड़ लिया। मामला यमुना ब्रिज घाट के पास पेट्रोल पंप के बराबर स्थित देसी शराब के ठेके का है। 15 अगस्त को शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक थी। इसके बावजूद ठेके के अंदर से बिक्री की जा रही थी। वीडियो सामने आते ही हरकत में आया विभाग बताया गया कि किसी व्यक्ति ने ठेके पर हो रही अवैध बिक्री का वीडियो बना लिया। वीडियो में बंद ठेके के शटर के नीचे से शराब दिए जाने की बात सामने आई। इसके बाद वीडियो अधिकारियों को भेजा गया। सूचना मिलते ही आबकारी विभाग ने तत्काल कार्रवाई की। आबकारी इंस्पेक्टर अनुराधा तिवारी ने बताया कि 15 अगस्त को ध्वजारोहण के बाद से ही आबकारी टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही थी। इसी दौरान ठेके से प्रतिबंध के बावजूद शराब बिक्री की सूचना मिली। टीम तत्काल मौके पर पहुंची और एक युवक को शराब बेचते हुए पकड़ लिया। युवक का चालान, जांच जारी आबकारी विभाग ने पकड़े गए युवक के खिलाफ नियमानुसार चालान की कार्रवाई की है। विभाग की टीम यह भी जांच कर रही है कि प्रतिबंध के बावजूद ठेका खोलकर शराब की बिक्री किसके निर्देश पर की जा रही थी। 15 अगस्त समेत निर्धारित ड्राई डे पर लाइसेंसी शराब की दुकानों से शराब बिक्री की अनुमति नहीं होती। ऐसे में प्रतिबंधित दिन ठेके से बिक्री का मामला सामने आने के बाद आबकारी विभाग की कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

Exit mobile version