दिल्ली में 350 रुपये के लिए हैवानियत, नाबालिग बदमाशों ने 12वीं के छात्र को चाकू से गोदा

दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वेलकम इलाके में ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे 12वीं कक्षा के छात्र पर कुछ नाबालिग बदमाशों ने सिर्फ 350 रुपये लूटने के लिए जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने छात्र पर कई बार चाकू से वार किए और पैसे लूटकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना 15 दिसंबर की रात करीब 10 बजे की है। कबीर नगर निवासी 17 वर्षीय छात्र रोज की तरह ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पांच लड़कों ने उसे घेर लिया और लूटपाट शुरू कर दी। जब छात्र ने विरोध किया, तो एक आरोपी ने चाकू निकालकर उस पर लगातार कई वार कर दिए।

हमले के बाद आरोपी छात्र के पास मौजूद 350 रुपये लूटकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल छात्र को राहगीरों की मदद से GTB अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, छात्र की हालत फिलहाल stable बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित का बयान दर्ज कर हत्या के प्रयास और लूट का मामला दर्ज किया गया। जांच के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया। इलाके में लगे CCTV फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने चार नाबालिग आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया। इनकी उम्र 14 से 16 साल के बीच बताई जा रही है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली। पुलिस ने एक आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। हालांकि, इस गिरोह का एक सदस्य अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से यह भी पूछताछ की जा रही है कि क्या उन्होंने इससे पहले भी ऐसी किसी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस फरार आरोपी को जल्द पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है।

यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि कम उम्र में अपराध की बढ़ती प्रवृत्ति और मामूली रकम के लिए की जा रही हिंसा समाज के लिए कितनी गंभीर चुनौती बनती जा रही है।

Aman Gupta एक स्वतंत्र कंटेंट क्यूरेटर और डिजिटल न्यूज़ कोऑर्डिनेटर हैं। उनके माध्यम से प्रकाशित की जाने वाली खबरें विभिन्न भरोसेमंद स्रोतों से संकलित कर साफ, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए समझने योग्य रूप में प्रस्तुत की जाती हैं।Aman Gupta का फोकस यह रहता है कि खबर सरल भाषा, सही संदर्भ और संतुलित दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचे। उनके द्वारा अपलोड की जाने वाली सभी न्यूज़ सामग्री को डिजिटल प्लेटफॉर्म के अनुसार तैयार किया जाता है, ताकि पाठक तक सही जानकारी आसानी से पहुंच सके।

Leave a Comment