यूपी में घने कोहरे का कहर: 30 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, दृश्यता शून्य

उत्तर प्रदेश। शीतलहर के बाद अब उत्तर प्रदेश में घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरे का असर और तेज हो सकता है। शनिवार सुबह तराई इलाकों समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में dense fog देखने को मिला, जिसके चलते 30 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में ठंडी पछुआ हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया। घने कोहरे का असर इतना ज्यादा रहा कि बरेली और आगरा में सुबह दृश्यता शून्य तक पहुंच गई, जबकि अलीगढ़ और नजीबाबाद में visibility मात्र 50 मीटर रिकॉर्ड की गई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 31 जनवरी तक कोहरे में बढ़ोतरी होने की संभावना है और कुछ इलाकों में बेहद घना कोहरा छा सकता है। वहीं फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग का कहना है कि 1 से 3 फरवरी के बीच नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने के आसार हैं, जिससे कोहरे से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि 4 फरवरी के बाद तापमान में फिर हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

शुक्रवार को 8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ बुलंदशहर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जबकि 21.9 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ आगरा सबसे गर्म दर्ज किया गया।

यह लेखक News Hub Hindi से जुड़ा हुआ है और स्थानीय व राज्य स्तरीय समाचारों पर नियमित रूप से लेखन करता है। प्रशासनिक गतिविधियाँ, जनहित से जुड़े मुद्दे, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था और सामाजिक घटनाएँ इसके प्रमुख विषय हैं।लेखक का फोकस तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और समय पर सही जानकारी पाठकों तक पहुँचाने पर रहता है। खबरों के चयन और प्रस्तुति में विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक सूचनाओं और जमीनी तथ्यों को प्राथमिकता दी जाती है।

Leave a Comment