Site icon News Hub Hindi

यूपी की बड़ी खबरें:अयोध्या में 28 साल के दरोगा की मौत, ड्यूटी के दौरान ट्रेलर से टकराई पुलिस जीप

अयोध्या में मंगलवार देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम की कार गिट्टी लदे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में उपनिरीक्षक आकाश यादव की मौत हो गई, जबकि कांस्टेबल प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। कांस्टेबल प्रदीप कुमार का जिला अस्पताल इलाज चल रहा है। घटना के बाद एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर समेत पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। ट्रेलर को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी। हादसा रायबरेली मार्ग पर पूराकलंदर थाना क्षेत्र में नऊवा कुआं के पास हुआ। पढ़ें पूरी खबर… पत्नी से लड़ाई के बाद युवक ने दी जान: बरेली में सोशल मीडिया पर लाइव आकर फंदे से लटका बरेली में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो बनाया, जिसमें वह फंदा बनाते हुए दिखाई दे रहा। फंदा बनाने के बाद वह उससे लटक गया। पहाड़गंज गांव में हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…. गाजियाबाद में 2 लुटेरों को पुलिस ने दौड़ाकर पैर में गोली मारी, बोले- सर गलती हो गई गाजियाबाद में नंदग्राम पुलिस और स्वाट टीम की मंगलवार देर रात दो लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान रोकने पर बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर बाइक से भागने लगे।पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटी गई दो सोने की चेन, दो तमंचे और बिना नंबर की बाइक बरामद की है। पूछताछ में दोनों की पहचान मेरठ निवासी आरिफ और जुबैर के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर… मथुरा में साधु की चाकू से गोदकर हत्या, हमलावरों ने 10 से ज्यादा वार किए; बचाने पहुंचे 2 साथियों पर भी हमला मथुरा में सोमवार रात साधु की धारदार हथियार से 10 से ज्यादा वार कर हत्या कर दी गई। उन्हें बचाने पहुंचे दो साथियों पर भी हमलावर ने जानलेवा हमला किया, जिसमें एक घायल हो गया और दूसरा भाग गया। घटना के बाद आरोपी भी मौके से भाग गया। पुलिस ने उनके साथी को अस्पताल पहुंचाया। साथी की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद मंगलवार देर रात साधु के परिजन वृंदावन पहुंचे। परिजनों ने बताया कि हत्या से एक दिन पहले साधु ने फोन पर किसी व्यक्ति से झगड़ा होने की जानकारी दी थी। उन्होंने हत्या को साजिश बताते हुए आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। घटना वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में चामुंडा देवी मंदिर कट के पास खंडहर में हुई। पढ़िए पूरी खबर… गोरखपुर में मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश अरेस्ट, पैर में लगी गोली, हत्या-लूट समेत 19 मुकदमे हैं दर्ज गोरखपुर में मंगलवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार किया गया। बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाश की पहचान खजनी के भीटी खोरिया निवासी जितेंद्र पासवान उर्फ लादेन के रूप में हुई है। मुठभेड़ खजनी थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस के मुताबिक, जरलही पुल के पास पुलिस टीम को देखते ही बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके बाएं पैर में लगी। जितेंद्र के खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट समेत अलग-अलग थानों में 19 मुकदमे दर्ज हैं। वह रंगदारी के एक मामले में काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की प्लेटिना बाइक बरामद की है। यह कार्रवाई खजनी थाना पुलिस और एंटी थेफ्ट सेल की संयुक्त टीम ने की। पढ़िए पूरी खबर… मुरादाबाद में तेंदुए ने महिला की गर्दन दबोची, मौत; पशुओं के लिए चारा लेने खेत गई थी मुरादाबाद में तेंदुए ने एक महिला का शिकार कर लिया। तेंदुआ ने खेत पर काम कर रही महिला की गर्दन दबोच ली और उन्हें घसीटते हुए गन्ने के खेत में ले गया। साथ काम कर रही महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और शोर मचाया तो तेंदुआ भाग गया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। महिला की पहचान ब्रह्मो देवी (60) के रूप में हुई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने टीम पर पथराव कर दिया और कर्मचारियों को खदेड़ दिया। घटना ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के बलिया बहापुर गांव में मंगलवार दोपहर 3 बजे हुई। पढ़िए पूरी खबर वाराणसी में सतुआ बाबा के नाम पर ठगी: फेक आईडी बनाकर रिश्तेदारों-परिचितों से मांगे पैसे, FIR दर्ज वाराणसी के महामंडलेश्वर संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा के नाम से फर्जी आईडी बनाकर परिचितों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति उनके नाम और पहचान का इस्तेमाल कर लोगों को मैसेज और फोन कर रहा है। शिकायत मिलने के बाद सतुआ बाबा ने चौक थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लोगों से यह कहकर पैसे मांग रहा था कि वह ‘बाबा जी के यहां से बोल रहा है’। मामले की जानकारी एक संत के जरिए सतुआ बाबा को मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने साइबर और सर्विलांस टीम को जांच में लगाया है। पढ़िए पूरी खबर… कानपुर में डंपर ने रेपिडो सवार को रौंदा, एक की मौत; दिसंबर में थी शादी कानपुर में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार डंपर ने रेपिडो सवार को रौंद दिया। हादसे में स्कूटी पर पीछे बैठे फैजान (30) डंपर के पहिए के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी चला रहे प्रांजुल मिश्रा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा कल्याणपुर थाना क्षेत्र के डीपीएस स्कूल के पास हुआ। फैजान मेडिकल उपकरण बेचने वाली कंपनी एसए हेल्थ टेक में काम करते थे। बुधवार सुबह वह बिठूर के पारस अस्पताल में एक मरीज के हार्ट ऑपरेशन के लिए जरूरी उपकरण लेकर रेपिडो से जा रहे थे। हुआ। फैजान की इसी साल दिसंबर में शादी होने वाली थी। पढ़िए पूरी खबर… आयुष्मान से जुड़े 866 अस्पतालों पर कार्रवाई, 648 सूची से बाहर; 140 पर 8.53 करोड़ जुर्माना आयुष्मान कार्डधारकों के इलाज में लापरवाही, नियम तोड़ने और वित्तीय गड़बड़ी मिलने पर पिछले 6 साल में यूपी के 866 अस्पतालों पर कार्रवाई हुई है। इनमें 648 अस्पतालों को आयुष्मान योजना की सूची से हटा दिया गया, जबकि 61 अस्पतालों को सस्पेंड किया गया। 17 अस्पतालों की कुछ स्पेशियलिटी भी हटा दी गईं। इसके अलावा 140 अस्पतालों पर कुल 8.53 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसमें से अब तक 4 करोड़ 37 लाख 841 रुपए की वसूली हो चुकी है। अस्पतालों की निगरानी के लिए स्टेट एंटी फ्रॉड यूनिट डेटा एनालिटिक्स का इस्तेमाल कर रही है। इसके जरिए आयुष्मान योजना के तहत मरीजों के इलाज से जुड़े डेटा का विश्लेषण किया जाता है। पढ़िए पूरी खबर…

Exit mobile version