कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने X पर लिखा- विपक्ष में रहने के बावजूद उनके पास उठाने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह मसखरेपन पर उतर आए हैं। यूपी सरकार गरीबों, महिलाओं, किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर काम कर रही है। अपराधियों को जहां होना चाहिए, वहां भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हफ्ता वसूलने वाले अब सिर्फ आपकी (अखिलेश) की रैलियों में ही दिखाई देते हैं। आप कुछ पोस्ट करते हैं तो आपके चेले वाह-वाह करेंगे और आप खुश होंगे। दिल बहलाने के लिए ये तरीका बढ़िया है। अब आपकी आदत एसी में बैठकर ट्वीट करने की है तो जो मिले वही पोस्ट कर रहे हैं। कीजिए, अच्छा है। कहिएगा तो कुछ फनी वीडियो हम अपने युवा कार्यकर्ताओं से कह कर आपको भिजवा देंगे। पोस्ट करते रहिएगा। अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि, योगी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- अटल जी के जीवन का ध्येय था ‘राष्ट्र प्रथम’ योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा- अटल जी के जीवन का ध्येय ‘राष्ट्र प्रथम’ था। सांसद, विदेश मंत्री, नेता प्रतिपक्ष या प्रधानमंत्री की भूमिका में रहते हुए उन्होंने हमेशा देश को सर्वोपरि रखा। अटल जी ने जरूरत पड़ने पर दल से ऊपर देश को महत्व दिया। 1962, 1965 और 1971 के युद्ध के दौरान उन्होंने जिम्मेदार सांसद के रूप में सरकार के साथ खड़े होकर देश को मजबूती दी और इमरजेंसी के खिलाफ आंदोलन में भी भाग लिया। अटल जी सरल और सहज होने के साथ अपने इरादों के भी अटल थे। कारगिल संघर्ष में उनके दृढ़ संकल्प और भारत को परमाणु शक्ति के रूप में स्थापित करने के फैसले ने दुनिया को भारत की ताकत का अहसास कराया। मथुरा में डंपर ने तीन को कुचला, दो की मौत:मां के साथ बाजार गया था, खरीदारी करते समय चपेट में आ गया मथुरा के औरंगाबाद में रविवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने बाजार में खरीदारी कर रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में 20 साल के युवक और 6 साल की बच्ची मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवक की मां घायल है। उन्हें मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर….
यूपी की बड़ी खबरें:राजभर ने अखिलेश से कहा- आप मसखरेपन पर उतर आए हैं, कहिए तो आपको कुछ फनी वीडियो भिजवा दें

