Site icon News Hub Hindi

पटाखे की चिंगारी से मड़हे में आग, तीन मड़हे जलकर खाक

chandwak-balrampur-madha-aag

चंदवक थाना क्षेत्र के बलरामपुर (उसरहिया) गांव में सोमवार शाम पटाखे की चिंगारी से आग लग गई। हादसे में दो किसानों के तीन मड़हे धू-धू कर जल गए, जिससे घरेलू सामान और जरूरी सामग्री जलकर राख हो गई।

बताया गया कि लापरवाही से छोड़ी गई पटाखे की चिंगारी पास में बने मड़हे पर जा गिरी, जिससे देखते ही देखते आग फैल गई। सघन आबादी होने के कारण दमकल वाहन मौके तक नहीं पहुंच सका। इसके बाद ग्रामीणों ने स्वयं पानी और अन्य संसाधनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग की सूचना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Exit mobile version