Site icon News Hub Hindi

यूपी की बड़ी खबरें:गोरखपुर में चाइनीज मांझे से किसान का गला कटा, 7 टांके लगे; बाइक से सब्जी लेने जा रहा था

गोरखपुर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार किसान का गला कट गया। किसान सब्जी खरीदने के लिए मार्केट जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में चाइनीज मांझा उसकी गर्दन में फंस गया।

मांझे से गर्दन कटते ही खून निकलने लगा और किसान बाइक समेत सड़क पर गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे उठाया। यह हादसा गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ में हुआ।

किसान ने किसी तरह अपनी टी-शर्ट उतारकर गर्दन पर बांधी और खून रोकने की कोशिश की। इसके बाद वह इलाज के लिए डॉक्टर के पास पहुंचा। डॉक्टर ने उसकी गर्दन पर 7 टांके लगाए।

हादसे के बाद इलाके के लोगों का कहना है कि सड़क पर बाइक और स्कूटी से चलने वालों के लिए चाइनीज मांझा बड़ा खतरा बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से इसकी बिक्री और इस्तेमाल पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है।

पढ़िए पूरी खबर…

वाराणसी एयरपोर्ट पर फायरिंग मामले में गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 16 अगस्त को पिस्टल की जांच के दौरान गोली चलने के मामले में अब गृह मंत्रालय ने विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। घटना में एयरपोर्ट के दो कर्मचारी घायल हुए थे। मामले की जांच केंद्रीय एजेंसियां भी कर रही हैं।

बताया जा रहा है कि एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसमें एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान की जाएगी।

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने शिवसेना नेता और पूर्व पार्षद कमलेश राय को हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया था। जांच के दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों और घटना से जुड़े लोगों से अलग-अलग पूछताछ की गई है। CCTV फुटेज भी खंगाली गई है।

अब गृह मंत्रालय के दखल के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और हथियारों की जांच में अपनाई गई प्रक्रिया को लेकर सवाल और गंभीर हो गए हैं।

पढ़िए पूरी खबर…

आगरा में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन अज्ञात शव

आगरा में 12 घंटे के भीतर 5 किलोमीटर के दायरे में रेलवे ट्रैक पर 3 शव मिले। इनमें एक युवक, एक महिला और करीब 10 साल की बच्ची शामिल है। अलग-अलग स्थानों पर शव मिलने के बाद पुलिस ने तीनों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अभी किसी की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि तीनों घटनाओं का आपस में कोई संबंध है या ये अलग-अलग हादसे हैं। शुरुआती जांच में तीनों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

घटना रविवार रात बरहन थाना क्षेत्र की है।

पढ़िए पूरी खबर…

ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती का परिणाम जारी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने पंचायतीराज विभाग में ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती का रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया। 1468 पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा में सभी पदों पर अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

भर्ती परीक्षा में अनारक्षित और OBC वर्ग की कटऑफ 68.25 अंक रही। आयोग के अध्यक्ष सत्यनारायण साबत ने बताया कि अनारक्षित वर्ग के 849, SC के 356, ST के 7, OBC के 139 और EWS के 117 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं।

पढ़ें पूरी खबर…

चाइनीज मांझे से गर्दन कटकर लटकी, मौत:गाजियाबाद में हाईवे से जा रहा था, बाइक पर बैठे-बैठे ही जान गई

Table of contents

Exit mobile version