Site icon News Hub Hindi

10 हजार का इनामी पकड़ाया! महिला को भगाने वाला आरोपी ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

kanpur-maharajpur-me-10-hazar-ka-inami-arrest

महाराजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी और वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, जिस पर एक महिला को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का गंभीर आरोप है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवा (23) पुत्र कन्धई लाल के रूप में हुई है, जो ग्राम डोमनपुर, थाना महाराजपुर, कानपुर का निवासी बताया जा रहा है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पहले ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

महाराजपुर पुलिस के अनुसार, आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

महाराजपुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि वांछित अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Exit mobile version