Site icon News Hub Hindi

कानपुर मेट्रो को मिली बड़ी कामयाबी! अब IIT से नौबस्ता तक दौड़ेगी ट्रेन

kanpur-metro-track-complete-iit-se-naubasta-trial

कानपुर मेट्रो परियोजना को लेकर एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) ने शनिवार को कानपुर सेंट्रल से स्वदेशी कॉटन मिल रैंप तक करीब तीन किलोमीटर लंबे अंडरग्राउंड सेक्शन की अप-लाइन सुरंग में ट्रैक बिछाने का काम पूरा कर लिया है।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के साथ ही अब 24 किलोमीटर लंबे पूरे कॉरिडोर में आईआईटी कानपुर से नौबस्ता तक मेट्रो ट्रेन संचालन का रास्ता साफ हो गया है। मेट्रो अधिकारियों के अनुसार, ट्रैक निर्माण पूरा होते ही अब ट्रायल रन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

बताया गया है कि अगले चार से पांच दिनों के भीतर कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक अप-लाइन पर मेट्रो ट्रायल शुरू किया जा सकता है। ट्रायल सफल रहने के बाद यात्रियों के लिए इस रूट पर मेट्रो सेवा शुरू होने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

कानपुर मेट्रो के इस चरण के पूरा होने से शहर की यातायात व्यवस्था को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं लाखों यात्रियों का सफर तेज और सुगम हो सकेगा।

Exit mobile version