Site icon News Hub Hindi

कोइरीपुर में धूमधाम से प्रस्तुत हुआ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

सोनावा (कोइरीपुर) : पंडित राम आसरे मिश्र शिक्षण संस्थान (पारंपरिक लोक नाट्य कला केंद्र), कोइरीपुर, सुल्तानपुर द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन दिनांक 11 दिसंबर 2025 को राम अकबाल यादव मेमोरियल आइडियल स्कूल, सोनावा में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत कलाकारों द्वारा सरस्वती वंदना एवं गणेश वंदना की सुंदर प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम के दौरान भजन प्रस्तुति के अंतर्गत “मनभावाई बजरंग के लंगोटा, लालों लाल सइयां लिहाले अइया” गीत पर प्रस्तुत युगल नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिस पर उपस्थित लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। इसके बाद देशभक्ति गीत “बहुत खूब सूरत है मेरा वतन” की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई। साथ ही किसान गीत एवं प्रधानी गीत के माध्यम से ग्रामीण जीवन और सामाजिक चेतना को दर्शाया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था प्रभारी राकेश मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित समस्त शिक्षकगण, स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम ने लोक कला एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश देते हुए दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी।

Exit mobile version