Site icon News Hub Hindi

Mauni Amavasya ayodhya: सरयू घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, CCTV व ड्रोन से निगरानी

Mauni Amavasya ayodhya

अयोध्या। मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर रामनगरी अयोध्या में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार तड़के से ही सरयू घाट पर पवित्र स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंचने लगी। बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम लागू किए हैं।

घाटों के साथ-साथ पूरे अयोध्या धाम को कई जोन और सेक्टर में बांटकर निगरानी की जा रही है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु बनी रहे। शहर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि मौनी अमावस्या स्नान को देखते हुए सभी संवेदनशील स्थानों पर CCTV कैमरे और ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। सभी प्रमुख मंदिरों और घाटों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात हैं। भीड़ बढ़ने की स्थिति में वन-वे सिस्टम लागू किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर वाहनों पर और कड़ी पाबंदियां भी लगाई जाएंगी।

प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। लोगों से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, अफवाहों से बचें और स्नान के दौरान संयम बनाए रखें, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

Exit mobile version