Site icon News Hub Hindi

रेलवे का महंगाई झटका, नए साल से पहले सफर हुआ costly, लखनऊ से दिल्ली-मुंबई जाना पड़ेगा भारी

railway-fare-hike-lucknow

नए साल से पहले रेलवे ने यात्रियों को महंगाई का झटका दिया है। 2026 की शुरुआत यात्रियों के लिए मंगलमय कम और महंगामय ज्यादा नजर आ रही है। रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों के किराये में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है, जिसका असर सीधे लखनऊ से दिल्ली, मुंबई, जम्मू और चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 26 दिसंबर से देशभर में ट्रेन किराये बढ़ जाएंगे। इसके तहत लखनऊ से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों का किराया 10 रुपये तक, जबकि मुंबई जाने वाली ट्रेनों का किराया 30 रुपये तक महंगा हो जाएगा। राहत की बात यह है कि मासिक सीजनल टिकट (MST) की दरों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

लखनऊ–दिल्ली रूट पर कितना बढ़ा किराया

लखनऊ से दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल के किराये में सभी श्रेणियों में बढ़ोतरी की गई है।
फर्स्ट एसी का किराया 1970 से बढ़कर 1980 रुपये,
सेकंड एसी 1180 से 1190 रुपये,
थर्ड एसी 845 से 855 रुपये,
थर्ड एसी इकनॉमी 758 से बढ़कर 795 रुपये,
और स्लीपर क्लास का किराया 330 से बढ़कर 340 रुपये हो गया है।

वहीं शताब्दी एक्सप्रेस से सफर करने वालों को भी ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। चेयरकार का किराया 2165 से बढ़कर 2176 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1405 से बढ़कर 1416 रुपये कर दिया गया है।

मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस हुई 30 रुपये महंगी

लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस में किराया बढ़ोतरी का असर साफ दिखेगा।
फर्स्ट एसी का किराया 4075 से बढ़कर 4105 रुपये,
सेकंड एसी 2415 से 2444 रुपये,
थर्ड एसी 1695 से 1724 रुपये,
और स्लीपर क्लास 650 से बढ़कर 679 रुपये हो गया है।
यानी मुंबई जाने वाले यात्रियों को अब सफर पहले से costly पड़ेगा।

जम्मू और चंडीगढ़ रूट पर भी असर

लखनऊ से जम्मूतवी जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस का किराया भी बढ़ाया गया है।
फर्स्ट एसी 3205 से 3230 रुपये,
सेकंड एसी 1905 से 1930 रुपये,
थर्ड एसी 1350 से 1375 रुपये,
और स्लीपर 515 से बढ़कर 540 रुपये हो गया है।

इसी तरह लखनऊ–चंडीगढ़ रूट पर भी किराया बढ़ा है।
फर्स्ट एसी 2480 से 2493 रुपये,
सेकंड एसी 1490 से 1503 रुपये,
थर्ड एसी 1060 से 1073 रुपये,
और स्लीपर 405 से बढ़कर 418 रुपये कर दिया गया है।

यात्रियों पर सीधा असर

रेलवे के इस फैसले से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के साथ-साथ लंबी दूरी की यात्रा करने वालों पर सीधा असर पड़ेगा। नए साल की छुट्टियों और शादी-समारोह के सीजन में यह बढ़ोतरी यात्रियों की जेब पर extra pressure डाल सकती है।

कुल मिलाकर, नए साल से पहले रेलवे का यह फैसला यात्रियों के लिए राहत नहीं बल्कि महंगाई का साफ संकेत माना जा रहा है।

Exit mobile version