Site icon News Hub Hindi

सुलतानपुर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

sultanpur bike accident rampur mod

सुलतानपुर जिले के चांदा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामपुर मोड़ स्थित अंडरपास के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक की पहचान चांदा थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी रोहित यादव, पुत्र रामदुलार यादव, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रोहित सुलतानपुर से अपने मामा के घर गौरा जा रहा था। इसी दौरान रामपुर मोड़ अंडरपास के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि रोहित बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत मदद करते हुए घायल युवक को सड़क से हटाया और एंबुलेंस की सहायता से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया।

स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रोहित की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल सुलतानपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version