Site icon News Hub Hindi

सुलतानपुर में सड़क हादसा: नीलगाय से टकराया टेंपो, चालक गंभीर घायल

sultanpur-neelgai-tempo-accident

सुल्तानपुर में बुधवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया। चांदा क्षेत्र के शेरपुर–परसरामपुर मार्ग पर अचानक सड़क पार कर रही नीलगाय से टेंपो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसमें सवार दो अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं।

जानकारी के अनुसार, टेंपो चालक शिव भोला (42 वर्ष) पुत्र रामजीत, निवासी शुकुल उमरी, लंभुआ से चांदा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान शेरपुर–परसरामपुर के पास सड़क पर अचानक नीलगाय आ गई, जिससे टेंपो उससे टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक को गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को टेंपो से बाहर निकाला। चालक शिव भोला की हालत गंभीर देखते हुए परिजनों ने उन्हें सुलतानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, टेंपो में सवार दो अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार दिया गया।

घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। ग्रामीणों ने इस मार्ग पर अक्सर जंगली जानवरों के अचानक आ जाने से हादसे की आशंका जताई है।

Exit mobile version