सीतापुर में कमर तक पानी में धान काट रहे किसान:लखनऊ में बाढ़ के बाद कॉलोनियों में कीचड़ भरा, प्रयागराज में आश्रम बहा

यूपी में बाढ़ मुसीबत बनी हुई है। लखनऊ और सीतापुर में बाढ़ का पानी कम होने लगा है, लेकिन जलभराव से हालात बिगड़े हुए हैं। सीतापुर में सैकड़ों बीघा धान की फसल डूबी हुई है। किसान कमर तक पानी में फसल काट रहे हैं। लखनऊ में गोमती का जलस्तर घटने के बाद कॉलोनियों में कीचड़ भर गया है। गलियां कचरे से पट गई हैं। बदबू के बीच लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। उल्टी-दस्त और वायरल बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। डेंगू के 16 नए मरीज मिले हैं। प्रयागराज के झूसी में गंगा के बीच बना 20 साल पुराना 3 मंजिला आश्रम ढह गया। मलबे में 3 लोग दब गए। 2 को बचा लिया गया। तीसरे की तलाश जारी है। इधर, शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ है। आज कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं है।

Content writer specializing in creating engaging and meaningful web content. I love turning ideas into words that connect with readers.

Leave a Comment