Sultanpur News: 13 साल की किशोरी की गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार; मां गिरफ्तार

Sultanpur: जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आया है। कुदारन गलिबहा गांव में 13 साल की किशोरी जाह्नवी की मंगलवार दोपहर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।

मृतका के पिता संतोष, जो पेशे से राजगीर हैं, ने गांव निवासी विनीत और उसकी मां सरस्वती देवी पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए कूरेभार थाने में FIR दर्ज कराई है।

खून से लथपथ हालत में बाहर निकली जाह्नवी

ग्रामीणों के अनुसार, जाह्नवी अपने दादा- दादी के साथ गांव के बाहर बने घर में रहती थी। मंगलवार दोपहर दादा-दादी खेत गए हुए थे। इसी दौरान जाह्नवी गंभीर रूप से घायल हालत में गला पकड़े हुए घर से बाहर आई

वह बोल नहीं पा रही थी। उसने इशारे से कागज और पेन मांगा, जिस पर उसने लिखा कि दादा-दादी खेत में हैं और पिता का मोबाइल नंबर भी लिखा। कागज के आखिर में उसने “विनीत” नाम लिखा और फिर बेहोश होकर गिर पड़ी

ग्रामीणों ने उसे तुरंत CHC कूरेभार पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

नशे का आदी था आरोपी युवक

पुलिस के मुताबिक, आरोपी विनीत नशे का आदी है और पहले भी किशोरी के परिवार से उसका अक्सर विवाद होता था।

ASP अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी।

मां गिरफ्तार, बेटे की तलाश जारी

SP कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी की मां सरस्वती देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी विनीत की तलाश जारी है।

घटनास्थल पर forensic team को बुलाकर सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस हर एंगल से investigation कर रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Aman Gupta एक स्वतंत्र कंटेंट क्यूरेटर और डिजिटल न्यूज़ कोऑर्डिनेटर हैं। उनके माध्यम से प्रकाशित की जाने वाली खबरें विभिन्न भरोसेमंद स्रोतों से संकलित कर साफ, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए समझने योग्य रूप में प्रस्तुत की जाती हैं।Aman Gupta का फोकस यह रहता है कि खबर सरल भाषा, सही संदर्भ और संतुलित दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचे। उनके द्वारा अपलोड की जाने वाली सभी न्यूज़ सामग्री को डिजिटल प्लेटफॉर्म के अनुसार तैयार किया जाता है, ताकि पाठक तक सही जानकारी आसानी से पहुंच सके।

Leave a Comment