चांदा, कोइरीपुर (सुलतानपुर ): बुधवार को कोइरीपुर क्षेत्र स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सकल हिन्दू समाज को संगठित करना, सनातन संस्कृति को सशक्त बनाना एवं हिन्दू जागरण को गति देना रहा।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरएसएस के विभाग प्रचारक श्री प्रकाश ने कहा कि इस आयोजन का मूल लक्ष्य समाज के हर वर्ग को एक सूत्र में पिरोना है। उन्होंने कहा कि हमें इस विचार को आत्मसात कर आगे बढ़ना होगा और हिन्दू समाज को संगठित रखकर ही सामाजिक व सांस्कृतिक चुनौतियों का सामना किया जा सकता है।
सम्मेलन का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवेंद्र किशोरदास जी महाराज ने भी लोगों को संबोधित करते हुए हिन्दू समाज को जागरूक रहने एवं सनातन मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म केवल आस्था नहीं, बल्कि जीवन जीने की पूर्ण पद्धति है।
सम्मेलन में कोइरीपुर हिन्दू युवा सम्राट के सिपाही सुनील कुमार सूर्यवंशी, नीरज सनातन, राहुल अग्रहरी, पवन अग्रहरी भी अपनी सक्रिय सहभागिता दिखाते हुए नजर आए। कार्यक्रम के दौरान प्रेमा बुआ के ओजस्वी शब्दों से उपस्थित हिन्दू युवाओं को विशेष प्रेरणा मिली। उन्होंने युवाओं से संगठित रहने और सनातन मूल्यों के अनुरूप जीवन जीने की अपील की।
वहीं अखिल भारतीय विद्या परिषद के छात्र नेता विष्णु मिश्रा ने अपने संबोधन में सनातन धर्म का झंडा जागृत करने तथा युवाओं को हिन्दुत्व की सकारात्मक भावना से प्रेरित करने का लक्ष्य रखा। उन्होंने कहा कि आज का युवा ही राष्ट्र और सनातन संस्कृति का भविष्य है।
इस अवसर पर पंडित चंद्रभान मिश्र चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में इंडियन गैस एजेंसी के राजेश मिश्रा द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद हिन्दुओं को निःशुल्क कंबल का वितरण किया गया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली, जिससे सामाजिक सेवा का संदेश भी दिया गया।
सम्मेलन में हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में लालचंद्र साहू, जगरनाथ अग्रहरि, प्रेमा बुआ मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता बड़ेलाल मिश्र ने की।
कार्यक्रम का सफल संचालन रामचंद्र प्रजापति, प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कोइरीपुर द्वारा किया गया। उनके कुशल संचालन से कार्यक्रम पूरी तरह अनुशासित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
सम्मेलन में खंड कार्यवाह विष्णु मिश्र, अमित त्यागी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह, बलिकरन यादव, राजमणि सिंह, विवेक सिंह, चंदन अग्रहरी और विशाल गुप्ता, बुलबुल साहू, भोला पांडेय, ब्रह्मदेव, संतोष, सोनू, विकास, राम शिरोमणि एवं महावीर मौर्य सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं हिन्दू समाज के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समापन पर आयोजक मंडल द्वारा सभी अतिथियों, संत-महात्माओं एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प दोहराया गया।




