राम मंदिर को उड़ाने की सूचना से खौफ, आरोपी हिरासत में, सुरक्षा हाई

रामनगरी अयोध्या में शनिवार रात उस समय सनसनी और खौफ फैल गया, जब राम मंदिर में बम ब्लास्ट की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं और मंदिर परिसर सहित पूरे इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

बताया गया कि शनिवार रात करीब 10:30 बजे डायल 112 पर एक कॉल आई, जिसमें राम मंदिर में ब्लास्ट होने की बात कही गई। कॉल मिलते ही अयोध्या पुलिस, इंटेलिजेंस यूनिट और सुरक्षा बल मौके पर सक्रिय हो गए।

जांच के दौरान पुलिस ने कॉल करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक गोंडा का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि युवक मानसिक रूप से असंतुलित प्रतीत हो रहा है, हालांकि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी का नाम और पूरा पता सार्वजनिक नहीं किया है। अधिकारियों के अनुसार, कॉल के पीछे की मंशा और सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

इस घटना के बाद रामनगरी में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

यह लेखक News Hub Hindi से जुड़ा हुआ है और स्थानीय व राज्य स्तरीय समाचारों पर नियमित रूप से लेखन करता है। प्रशासनिक गतिविधियाँ, जनहित से जुड़े मुद्दे, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था और सामाजिक घटनाएँ इसके प्रमुख विषय हैं।लेखक का फोकस तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और समय पर सही जानकारी पाठकों तक पहुँचाने पर रहता है। खबरों के चयन और प्रस्तुति में विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक सूचनाओं और जमीनी तथ्यों को प्राथमिकता दी जाती है।

Leave a Comment