प्रयागराज के फूलपुर में स्वतंत्रता दिवस की रात मैलहन बाजार में जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि 15-20 लोग लाठी-डंडे, सरिया, फरसा और धारदार हथियार लेकर बाजार पहुंचे और करीब आधे घंटे तक मारपीट व पथराव किया। रास्ते में जो मिला, उसके साथ मारपीट की गई। दुकानों में तोड़फोड़ की गई। दो लोगों को चोटें आई हैं। एक युवक का हाथ टूटने की बात कही गई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पथराव और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। बवाल के पीछे दो साल पुराना विवाद बताया जा रहा है। दो साल पुराना है विवाद, कई बार हो चुका झगड़ा मैलहन निवासी सुभाष गुप्ता ने कि 25 अक्टूबर 2024 को मैलहन में रामलीला के दौरान आरोपियों से उनकी कहासुनी और मारपीट हो गई थी। उस दौरान उन्होंने एफआईआर भी दर्ज कराई थी। तब से विवाद चला आ रहा है। सुभाष ने फूलपुर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 अगस्त की रात करीब एक बजे आरोपी 15-20 लोगों के साथ बाजार पहुंचे। आरोप है कि सभी लाठी-डंडे, फरसे, सरिया और धारदार हथियार लिए हुए थे। बाजार पहुंचते ही लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। दुकान में भी तोड़फोड़ की गई। इस दौरान ओम का हाथ टूट गया, जबकि प्रकाश सोनी समेत कई अन्य लोगों को चोटें आईं। आधे घंटे तक चलता रहा पथराव प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक हंगामा होता रहा। आरोप है कि हमलावरों ने ईंट-पत्थर बरसाए। सामने आए वीडियो में दो दर्जन से अधिक लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। अचानक हुए बवाल से बाजार में अफरातफरी मच गई। दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। करीब आधे घंटे तक बाजार में तनाव और हंगामे का माहौल बना रहा। एक दिन पहले भी मारपीट का आरोप सुभाष गुप्ता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि घटना से एक दिन पहले 14 अगस्त की शाम भी विपक्षी पक्ष के लोग मैलहन बाजार पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान भी उनके साथ मारपीट की गई थी। मामले को लेकर फूलपुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया था। घर पर चढ़कर गाली-गलौज का आरोप शिकायतकर्ता का आरोप है कि विपक्षी पक्ष के लोग आए दिन मैलहन बाजार में दबंगई करते हैं। आरोप लगाया कि आरोपी एक राय होकर उनके घर पर भी चढ़ आए थे। वहां परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की गई। वीडियो से होगी आरोपियों की पहचान डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है। वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement :

For Personal Ads Whatsapp Us On - +918882652063
लालबंगला से निकली 300 महिलाओं की कांवड़ यात्रा:सिद्धनाथ बाबा के जयकारों से गूंजा जाजमऊ और लालबंगला
August 16, 2026झांसी में एक्सीडेंट में महिला की मौत, पति-बेटी घायल:7 दिन पहले बाइक जानवरों से टकरा गई थी, मासूम बेटी को गोद में लिए थी
August 16, 2026गोंडा में हिंदू छात्राओं ने बुर्का पहनकर डांस किया:भोजपुरी-फिल्मी गानों पर की परफॉर्मेंस, स्कूल मैनेजर ने माफी मांगी
August 16, 2026आगरा नगर निगम की ओटीएस योजना शुरू, उठाएं लाभ:15 दिसंबर तक मिलेगा बकाया टैक्स चुकाने का मौका
August 16, 2026श्रावस्ती दहेज उत्पीड़न में 6 पर केस दर्ज:विवाहिता बोली नवजात की मौत, आरोप मां का नहीं डिब्बे का पिलाने देते थे दूध
August 16, 2026तीन तरह के मशरुम उगाने का प्रशिक्षण देगा सीएसए:किसान, छात्र व शहरी लोग हो सकेंगे शामिल, सर्टिफिकेट भी मिलेगा
August 16, 2026ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत:मथुरा में मां की डांट के बाद घर से निकला था, रेलवे लाइन के पास मिला शव
August 16, 2026[unique_recent_posts]

