सीतापुर में मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 3 बजे नैमिषारण्य-मिश्रिख मार्ग पर कांवड़ियों से भरी बस और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बस में सवार किसी कांवड़िए को चोट नहीं आई। कांवड़िये जल लेकर गोला गोकर्णनाथ जा रहे थे बताया गया कि बस में पीलीभीत से आए कांवड़िये सवार थे। सभी नैमिषारण्य से जल लेकर गोला गोकर्णनाथ की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान नैमिषारण्य-मिश्रिख मार्ग पर सामने से आ रहे ई-रिक्शा से बस की जोरदार टक्कर हो गई। ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार रामबाग निवासी आशा (40), शालू (31) और चंदूपुर निवासी चालक अजय (26) समेत पांच लोग घायल हो गए। आशा, शालू और अजय की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांवड़िये बाल-बाल बचे हादसे में बस में सवार कांवड़ियों को चोट नहीं आई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मिश्रिख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारु कराया। तेज रफ्तार बताई जा रही वजह प्रारंभिक जानकारी में हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस दुर्घटना के अन्य कारणों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी।




