गोंडा में हिंदू छात्राओं ने बुर्का पहनकर डांस किया:भोजपुरी-फिल्मी गानों पर की परफॉर्मेंस, स्कूल मैनेजर ने माफी मांगी

गोंडा में स्वतंत्रता दिवस के स्कूल कार्यक्रम में हिंदू छात्राओं ने बुर्का पहनकर भोजपुरी और बॉलीवुड गानों पर डांस किया। रविवार शाम इसका वीडियो सामने आया। वीडियो में छात्राएं ‘चोलिया के हुक राजा जी’ और ‘गुलाब जइसन खिलल बाड़ू’ जैसे भोजपुरी गानों पर डांस करती नजर आ रही हैं। छात्राओं ने बुर्का पहन रखा था। वीडियो सामने आने के बाद मुस्लिम और हिंदू समुदाय के लोगों ने इसका विरोध जताया। लोगों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विवाद बढ़ने के बाद स्कूल मैनेजर ने माफी मांग ली। कहा- कार्यक्रम का मकसद केवल मनोरंजन करना था। अगर इससे किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं क्षमा चाहता हूं। मामला खोंडारे थाना क्षेत्र का है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अमित कुमार सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अब जानिए पूरा मामला… स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार दोपहर 2 बजे औसनी बुजुर्ग स्थित नॉलेज बीम एकेडमी में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें छात्राओं ने अलग-अलग थीम पर परफॉर्मेंस दी।कार्यक्रम में 4-5 हिंदू छात्राओं ने बुर्का पहनकर डांस किया। इसका किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसमें छात्राएं भोजपुरी और फिल्मी गानों पर स्टेज पर डांस करती नजर आ रही हैं। छात्राओं ने भोजपुरी गाने ‘लगाई दिही चोलिया के हुक राजाजी’ और ‘गुलाब जइसन खिलल बाड़ू’ पर डांस किया। इसके अलावा हरियाणवी गाने ‘तेरी आंख का यो काजल’ और बॉलीवुड गाने ‘फेविकॉल’ पर भी परफॉर्मेंस दी। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल मैनेजर ने मांगी माफी छात्राओं के बुर्का पहनकर डांस करने का वीडियो सामने आने के बाद विवाद हो गया। सोशल मीडिया पर हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस पर विरोध जताया। कुछ लोगों ने इसे सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा बताया, जबकि कुछ ने आपत्ति जताई। मामले के तूल पकड़ने के बाद स्कूल मैनेजर राम सुरेश ने वीडियो जारी कर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि बुर्का और नकाब पहनकर डांस करने वाली छात्राएं हिंदू हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मनोरंजन था। अगर इससे किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं। BSA ने जांच के दिए आदेश वीडियो सामने आने के बाद BSA अमित कुमार सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर स्कूल में इस तरह का कार्यक्रम हुआ है तो इसकी पूरी जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। विद्यालय की मान्यता की भी जांच कराई जाएगी। वहीं, प्रिंसिपल पीपी वर्मा ने बताया कि स्कूल की मान्यता कक्षा 8 तक ही है, लेकिन यहां इंटरमीडिएट तक पढ़ाई कराई जा रही है। ……………….. ये खबर भी पढ़ें… प्रतापगढ़ में 57 घंटे बाद सौरभ का अंतिम संस्कार, चंद्रशेखर रावण ने वीडियो कॉल पर की बात यूपी के प्रतापगढ़ में आपूर्ति विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर सौरभ विश्वकर्मा (32) की पीट–पीटकर हत्या कर दी गई। आखिरकार हत्या के 57 घंटे बाद रविवार सुबह सौरभ के शव का अंतिम संस्कार किया गया। सौरभ गुरुवार रात बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर लात–घूसों से बुरी तरह पीट दिया था। गंभीर रूप से घायल सौरभ की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। पढ़ें पूरी खबर…

Content writer specializing in creating engaging and meaningful web content. I love turning ideas into words that connect with readers.

Leave a Comment