भदोही में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार:पुलिस ने स्टेशन रोड पर घेराबंदी कर दबोचा, लंबे समय से था वांछित

गोपीगंज पुलिस ने रविवार को ₹25,000 के इनामी वांछित गैंगस्टर अभियुक्त उजाला पाण्डेय को गिरफ्तार किया है। उसे ज्ञानपुर स्टेशन रोड से वन विभाग की तरफ जाने वाले मार्ग से घेराबंदी कर पकड़ा गया। यह गिरफ्तारी भदोही पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई। पुलिस टीम को सटीक सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। उजाला पाण्डेय मुकदमा अपराध संख्या 533/2025, धारा 3(1) यू०पी० गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित मामले में वांछित था। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उजाला पाण्डेय पुत्र राजकुमार पाण्डेय के रूप में हुई है। वह जसवां, थाना हंडिया, जनपद प्रयागराज का निवासी है और उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष है।

Content writer specializing in creating engaging and meaningful web content. I love turning ideas into words that connect with readers.

Leave a Comment