सोनिया गांधी पर वंदे मातरम के अपमान का आरोप:भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, बोले- माफी मांगे

एटा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने रविवार देर शाम कांग्रेस कार्यालय के बाहर सोनिया गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए और वंदे मातरम का गायन किया। यह प्रदर्शन सोनिया गांधी पर वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाते हुए किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता जीटी रोड से कर्बला होते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। उनके हाथों में बैनर-पोस्टर थे और वे लगातार नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शन लगभग एक घंटे तक चला।भाजपा का आरोप है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम में सोनिया गांधी ने वंदे मातरम के गायन के दौरान अवरोध पैदा किया था। इसी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह प्रदर्शन किया और सोनिया गांधी से माफी की मांग की। सोनिया गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए इस संबंध में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि वंदे मातरम हमारा राष्ट्रीय गीत है और सोनिया गांधी ने इसका अपमान किया है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा भाजपा आगे की रणनीति तय करेगी। प्रदर्शन में डौली सक्सेना, राहुल यादव, प्रदीप महाजन, विजेंद्र गुप्ता, सतीश वर्मा, अरुण वर्मा, रामू भटेले, प्रदीप भामाशाह और नितिन गुप्ता सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

Content writer specializing in creating engaging and meaningful web content. I love turning ideas into words that connect with readers.

Leave a Comment