ललितपुर में बाइक से गिरकर महिला की मौत:भतीजे के साथ बाजार गई थी, रेफर के दौरान तोड़ा दम

ललितपुर में रविवार शाम एक महिला की बाइक से गिरकर मौत हो गई। वह भतीजे के साथ बाजार से घर लौट रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह घटना रविवार शाम करीब 4 बजे जखौरा थाना क्षेत्र के पास बूचा तिराहे पर हुई। किरन बरार अपने भतीजे हरजू के साथ सामान लेने दुकान पर गई थीं। वापसी के दौरान वह अचानक बाइक से नीचे गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद परिजन उन्हें तत्काल जखौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें ललितपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शाम 5:30 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद किरन को मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी गई। मृतिका किरन बरार स्वर्गीय खुशी लाल की पत्नी थीं। उनके तीन पुत्र और एक पुत्री है। परिजनों ने बताया कि तीनों पुत्र मजदूरी करने पुणे गए हुए हैं। कुछ साल पहले उनके पति की भी बाइक दुर्घटना में मौत हो गई थी।

Content writer specializing in creating engaging and meaningful web content. I love turning ideas into words that connect with readers.

Leave a Comment